OpenAI: 24 घंटे में दो बार ठप हुईं ChatGPT की सेवाएं, वैलेंटाइन का मजा हुआ किरकिरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Feb 2024 09:31 AM IST
सार

बता दें कि इससे पहले 4 जनवरी को भी ChatGPT डाउन हुआ था। अभी तक इस आउटेज के कारण के बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि ChatGPT को नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था और इस वक्त यह सबसे लोकप्रिय एआई टूल है।

विज्ञापन
OpenAI restores ChatGPT services after a massive outage on valentine day
ChatGPT App - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वैलेंटाइन से पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि लोग लव लेटर लिखवाने के लिए ChatGPT जैसे एआई टूल की मदद ले रहे हैं, लेकिन वैलेंटलाइन के खास मौके पर ही OpenAI के ChatGPT ने धोखा दे दिया। ChatGPT की सेवाएं 14 और 15 फरवरी को कई देर तक ठप रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 14 फरवरी को ChatGPT रात में करीब 8:00 डाउन हुआ था और यह स्थिति रात के 10.30 बजे तक बनी रही।

    इस दौरान यूजर्स को “Hmm….something seems to have gone wrong.” जैसे मैसेज मिल रहे थे। उसके बाद रात को 2:06 बजे (15 फरवरी) भी ChatGPT डाउन रहा। इसकी जानकारी डाउनडिटेक्टर ने दी है। डाउनडिटेक्टर पर करीब 3,000 लोगों ने आउटेज की शिकायत की है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले 4 जनवरी को भी ChatGPT डाउन हुआ था। अभी तक इस आउटेज के कारण के बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि ChatGPT को नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था और इस वक्त यह सबसे लोकप्रिय एआई टूल है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें