OpenAI: नई तैयारी में ओपनएआई, सर्च इंजन के बाद अब ब्राउजर की हो रही प्लानिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Nov 2024 02:08 PM IST
सार

DoJ ने हाल ही में गूगल पर सर्च मार्केट में एकाधिकार बनाए रखने का आरोप लगाया और कंपनी को Google Chrome ब्राउजर बेचने का सुझाव दिया। गूगल क्रोम जो 50% अमेरिकी ब्राउजर बाजार पर कब्जा करता है, गूगल सर्च के वितरण का मुख्य माध्यम है।

विज्ञापन
OpenAI plans to introduce in house browser After search engine launched
OpenAI - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अग्रणी कंपनी ओपनएआई अपने इन-हाउस ब्राउजर को लॉन्च करने की योजना बना रही है। द इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार यह ब्राउजर ओपनएआई के चैटबॉट के साथ इंटीग्रेट होगा और यूजर्स को और भी बेहतर और सटीक आंसर देगा। यदि यह लॉन्च होता है तो ओपनएआई का सीधा मुकाबले गूगल क्रोम से होगा जिसकी मार्केट में हिस्सेदारी करीब 70 फीसदी से अधिक है।

    ओपनएआई ने हाल ही में अपने सर्च इंजन SearchGPT को लॉन्च किया है, जो प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यह कदम कंपनी को गूगल जैसे तकनीकी दिग्गजों के मुकाबले खड़ा करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। अब ब्राउजर लॉन्च करने से ओपनएआई को और मजबूती मिलेगी, क्योंकि यह यूजर्स को चैटबॉट और एआई आधारित सर्च दोनों का इंटीग्रेटड अनुभव देने का वादा करता है।

    विज्ञापन

    ओपनएआई ने अपनी योजना के तहत विभिन्न एप डेवलपर्स और वेबसाइट्स (जैसे Conde Nast, Redfin, Eventbrite और Priceline) के साथ अपने ब्राउजर प्रोटोटाइप को साझा किया है। इस नए ब्राउजर का मुख्य फोकस गूगल क्रोम से अलग और नया अनुभव प्रदान करना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें