Telecom: महंगे रिचार्ज से यूजर्स परेशान, टेलीकॉम कंपनियों ने एक महीने में गंवाए एक करोड़ ग्राहक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Nov 2024 12:58 PM IST
सार

भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में सितंबर 2024 के दौरान ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सितंबर में रिलायंस जियो को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। एक महीने में जियो ने 7.97 मिलियन यानी 79.7 लाख ग्राहक खो दिए। अब जियो की वायरलेस ग्राहक संख्या 463.7 मिलियन यानी 46.3 करोड़ रह गई है।

विज्ञापन
Jio Airtel AND Vodafone Idea together lose over 10 million mobile subscribers in September
Trai Data - फोटो : istock

    विस्तार

    कुछ महीने पहले देश की तीन प्रमुख निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान महंगे किए हैं। पहले तो मजबूरी में लोगों ने महंगे रिचार्ज कराए, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि रिचार्ज महंगा करना टेलीकॉम कंपनियों को महंगा पड़ने लगा है। महज एक महीने में 10 मिलियन यानी 10 करोड़ ग्राहकों ने जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को अलविदा कहा है।

    टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने ग्राहकों को लेकर डाटा जारी किया है जिसके मुताबिक सितंबर 2024 में एक करोड़ ग्राहकों ने निजी टेलीकॉम कंपनियों को छोड़ दिया है। इसी अवधि में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को जबरदस्त फायदा हुआ है। बीएसएनएल ने इस अवधि में 8.5 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। ट्राई के मुताबिक देश में कुल वायरलेस ग्राहकों की संख्या घटकर 1.156 अरब हो गई, जो 0.87% मासिक गिरावट दर को दर्शाती है।

    विज्ञापन

    भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में सितंबर 2024 के दौरान ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सितंबर में रिलायंस जियो को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। एक महीने में जियो ने 7.97 मिलियन यानी 79.7 लाख ग्राहक खो दिए। अब जियो की वायरलेस ग्राहक संख्या 463.7 मिलियन यानी 46.3 करोड़ रह गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें