OpenAI: ओपनएआई जल्द नए एआई प्रोडक्ट की कर सकता है घोषणा, गूगल सर्च को मिलेगी चुनौती

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Fri, 10 May 2024 12:25 PM IST
सार

दुनियाभर में सर्च इंजन में सिर्फ गूगल का ही अधिकार है। मगर जल्द ही गूगल को कड़ी चुनौती मिल सकती है। चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई अपना नया एआई टूल उतार सकती है। जानें डिटेल

विज्ञापन
OpenAI might unveil its Google Search competitor know the full detail
OpenAI - फोटो : Freepik

    विस्तार

    चैटजीपीटी के आने के बाद से तकनीकी दुनिया में काफी बड़ा बदलाव आ चुका है। ओपनएआई ने एक ऐसा चैटबॉट बनाया, जो लगभग इंसानों की सवालों के जवाब देता है। चैटजीपीटी ने अपनी क्षमताओं से कई सेक्टरों को प्रभावित किया। ऐसे में अब ओपनएआई एक बार फिर बड़ा धमाका करने वाला है। ओपनएआई के अगले कदम से सर्च इंजन किंग गूगल को बड़ा झटका लग सकता है। ओपनएआई एआई पावर्ड की क्षमता के साथ आने वाला सर्च प्रोडक्ट लाने वाला है।

    रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओपनएआई काफी लंबे समय से गूगल सर्च इंजन को टक्कर देने के लिए एक एआई प्रोडक्ट पर काम कर रहा है। चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी सोमवार को अपना एआई पावर्ड प्रोडक्ट उतार सकती है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि ओपनएआई का सर्च प्रोडक्ट सिर्फ क्षमताओं तक ही सीमित नहीं होगा। ये अन्य प्लेटफॉर्म से भी यूजर्स के सवालों का जवाब देगा। इसमें बेहतर निर्देशों के साथ यूजर्स को काफी सरल अनुभव मिल सकता है।

    विज्ञापन

    चैटजीपीटी जब लॉन्च हुआ था तो कहा जा रहा था कि ये एआई टूल गूगल सर्च इंजन को कड़ी चुनौती पेश करेगा। ये एआई टूल गूगल के ब्लू लिंक्स पर जाने से बचाएगा। मगर चैटजीपीटी को इस्तेमाल करने से पहले और वहां से जानकारी लेने से पहले उस जानकारी को चेक करना होता है। चैटजीपीटी द्वारा दी गई जानकारी गलत भी हो सकती है। ऐसे में महत्वपूर्ण सूचना को एक बार अन्य विकल्प के जरिए चेक करना जरूरी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें