अब पूरे 3 मिनट का Shorts कर सकेंगे अपलोड

अमर उजाला

Wed, 16 October 2024

Image Credit : FREEPIK

 यूट्यूब ने Shorts के लिए एक बड़ा एलान किया है। यूट्यूब ने अपने ब्लॉग में कहा है कि अब यूजर्स को 3 मिनट तक यानी 180 सेकेंड तक के Shorts बनाने और अपलोड करने की सुविधा मिलेगी ।

Image Credit : Adobe Stock

इसकी शुरुआत 15 अक्तूबर 2024 से हो रही है।  YouTube ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में दी है।

Image Credit : Adobe Stock

ब्लॉग में यूट्यूब ने कहा है कि क्रिएटर्स की मांग के बाद यह फैसला लिया गया है। अब Shorts की अवधि 60-180 सेकेंड की होगी। 

Image Credit : FREEPIK

YouTube ने एक ब्लॉग पोस्ट में घोषणा करते हुए लिखा, 'यह बदलाव उन वीडियो पर लागू होगा जिनका एस्पेक्ट रेशियो स्क्वायर या उससे लंबा है।

Image Credit : अमर उजाला

यह 15 अक्टूबर से पहले अपलोड किए गए किसी भी वीडियो को प्रभावित नहीं करेगा। आने वाले महीनों में हम लंबे शॉर्ट्स के लिए सिफारिशों में सुधार पर काम करेंगे।'

Image Credit : Adobe Stock

YouTube ने यह भी कहा कि आने वाले महीनों में शॉर्ट्स को एक अपडेट मिलेगा, जिससे यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर विभिन्न वीडियो से क्लिप्स को रिमिक्स करना और भी आसान हो जाएगा।"

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More