OpenAI का दावा: अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने के लिए हो रहा ChatGPT का इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Oct 2024 11:42 AM IST
सार

ओपनएआई ने कहा है कि साइबर अपराधियों ने AI टूल्स, विशेष रूप से ChatGPT का इस्तेमाल करके अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की। ओपनएआई के इस दावे ने एआई के गलत इस्तेमाल को लेकर एक बड़ा और गंभीर मुद्दा पैदा कर दिया है।

विज्ञापन
OpenAI claims ChatGPT is being used to influence US elections Details here in hindi
ChatGPT - फोटो : freepik

    विस्तार

    हाल के वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का विकास न केवल प्रौद्योगिकी में क्रांति लाया है, बल्कि साइबर सुरक्षा और चुनावी में ईमानदारी को लेकर भी नई चुनौतियां पैदा की हैं। OpenAI ने हाल ही में एक बड़ा दावा किया है जो कि चिंताजनक है।ओपनएआई ने कहा है कि साइबर अपराधियों ने AI टूल्स, विशेष रूप से ChatGPT का इस्तेमाल करके अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की। ओपनएआई के इस दावे ने एआई के गलत इस्तेमाल को लेकर एक बड़ा और गंभीर मुद्दा पैदा कर दिया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक ChatGPT का इस्तेमाल साइबर अपराधी गलत और भ्रामक कंटेंट को तैयार करने में कर रहे हैं। इसकी मदद से फेक न्यूज, फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट और यहां तक कि गलत चुनाव प्रचार कंटेंट भी बना रहे हैं। इन सबके जरिए मतदाताओं को भ्रमित किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कंपनी ने पाया कि उसके AI मॉडल का इस्तेमाल फर्जी सामग्री, जैसे कि लंबे लेख और सोशल मीडिया कॉमेंट बनाने के लिए किया गया था, जिनका उद्देश्य चुनावों को प्रभावित करना था। ये AI जेनरेटेड मैसेज वास्तविक समाचार स्रोतों की शैली की नकल कर सकते हैं, जिससे आम नागरिकों के लिए सत्य और झूठ के बीच अंतर करना कठिन हो जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें