ChatGPT: चैटजीपीटी से बातचीत करना हो जाएगा और भी आसान, मिलने वाला है नया अपडेट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 06 Aug 2023 05:22 PM IST
सार

नए अपडेट के बाद ChatGPT यूजर्स को उनकी सर्च हिस्ट्री के हिसाब से प्रश्न सुझा सकता है। वहीं यूजर्स की भाषा और सर्च के हिसाब से चैटबॉट उत्तर भी देगा।

विज्ञापन
OpenAI ChatGPT to get Huge Set Of Updates Next Week see details
Chat GPT - फोटो : Istock

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले ओपनएआई के एआई टूल ChatGPT को नया अपडेट मिलने वाला है। ओपनएआई के पहले डेवलपर वकील और डेवलपर रिलेशन एक्सपर्ट का कहना है कि चैटजीपीटी के लिए अपडेट का एक बड़ा सेट अगले सप्ताह में जारी किया जाएगा। नए अपडेट में यूजर्स को कई सारे फीचर्स मिलेंगे, जिसमें प्रॉम्प्ट, सजेशन रिप्लाई और फॉलोअप प्रश्न शामिल हैं।

    अगले हफ्ते जारी होगा अपडेट

    ओपनएआई के पहले डेवलपर वकील और डेवलपर रिलेशन एक्सपर्ट लोगन किलपैट्रिक ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर नए अपडेट की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी अगले हफ्ते नए अपडेट को जारी करने वाली है। किलपैट्रिक ने कुछ अपकमिंग फीचर को हाइलाइट भी किया है।

    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि नए अपडेट में उदाहरण प्रॉम्प्ट, सजेशन रिप्लाई और फॉलोअप प्रश्न के साथ एक डिफाल्ड जीपीटी -4 सेटिंग भी मिलेगी, ताकि पेड वर्जन चैटजीपीटी प्लस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बिना टॉगल के ही नए अपडेट मिल सकें। उन्होंने कहा कि नए अपडेट में यूजर्स जब नई चैट शुरू करते हैं, तो ओपनएआई कोड इंटरप्रेटर प्लगइन का उपयोग करते समय सभी यूजर्स को एक समय में मल्टीपल फाइल अपलोड करने की सुविधा देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आसान भाषा में कहें तो नए अपडेट के बाद चैटबॉट यूजर्स को उनकी सर्च हिस्ट्री के हिसाब से प्रश्न सुझा सकता है। वहीं यूजर्स की भाषा और सर्च के हिसाब से चैटबॉट उत्तर भी देगा। जैसे यूजर हिंदी में उत्तर चाहता है तो चैटबॉट अधिकतर जवाब हिंदी में देगा। वहीं टेक्स्ट-आधारित इंटरफेस बातचीत में काफी पावरफुल है लेकिन यूजर्स अभी भी खाली टेक्स्ट बॉक्स को देखना पसंद नहीं करते हैं, इसके लिए कंपनी सजेशन रिप्लाई वाला सेक्शन एड कर रही है।

    कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कस्टम निर्देश वर्तमान में प्लस यूजर्स के लिए बीटा वर्जन में उपलब्ध हैं, और हम जल्द ही सभी यूजर्स के लिए इसे लागू करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूजर्स नई बातचीत के लिए किसी भी समय कस्टम निर्देशों को एडिट कर सकते हैं या हटा सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें