OpenAI: ChatGPT का मेमोरी फीचर अब सभी फ्री यूजर्स के लिए भी, Codex को मिला इंटरनेट एक्सेस
OpenAI ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर इस नए फीचर के विस्तार की जानकारी दी। यह मेमोरी फीचर सबसे पहले अप्रैल में ChatGPT Plus, Team और Pro सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू किया गया था। अब इसे फ्री यूजर्स के लिए भी लाया जा रहा है।

विस्तार
OpenAI अब ChatGPT के मेमोरी सुधार को फ्री यूजर्स के लिए भी रोलआउट कर रहा है। मंगलवार को कंपनी ने घोषणा की कि अब सभी यूजर्स को उनके पिछले बातचीत के आधार पर पर्सनलाइज्ड जवाब मिलेंगे, हालांकि फ्री यूजर्स को इसका एक हल्का संस्करण ही मिलेगा। साथ ही OpenAI का कोडिंग एआई एजेंट Codex अब इंटरनेट से पूरी तरह जुड़ सकेगा, जिसकी अनुमति सेटअप चरण में दी जा सकती है।
OpenAI ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर इस नए फीचर के विस्तार की जानकारी दी। यह मेमोरी फीचर सबसे पहले अप्रैल में ChatGPT Plus, Team और Pro सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू किया गया था। अब इसे फ्री यूजर्स के लिए भी लाया जा रहा है। पहले तक ChatGPT केवल सीमित जानकारी सेव कर पाता था, जिसे Settings > Memory सेक्शन से मैन्युअली हटाया या बदला जा सकता था। अब नया अपडेट चैटबॉट को यूज़र की पिछली बातचीत से संदर्भ लेने की अनुमति देता है।
इसका मतलब यह है कि अब हर बार नई चैट शुरू करते समय यूजर को पुरानी बातें दोहराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सीधे बातचीत जारी कर सकते हैं और ChatGPT आपके पिछले संवाद को पहचान लेगा। उदाहरण “पिछले क्वार्टर की रिपोर्ट पर हमारी बातचीत के आधार पर बताओ कि अगले क्वार्टर के लक्ष्य क्या होने चाहिए।” इस तरह के निर्देश ChatGPT अब बेहतर तरीके से समझ सकेगा, हालांकि फ्री यूजर्स को इसका हल्का संस्करण मिलेगा। OpenAI ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इसमें और पेड वर्जन में क्या अंतर होगा।
- Youtube: इन आईफोन और आईपैड पर काम नहीं करेगा यूट्यूब, नए अपडेट के बाद बढ़ेगी मुश्किल
- Russia Ukraine War: 20 साल पुराने सॉफ्टवेयर से यूक्रेन ने तबाही मचा दी, ताकते रह गए पुतिन के डिफेंस सिस्टम
- Gmail: अब एआई देगा आपके स्टाइल में ई-मेल का जवाब, नए फीचर पर काम कर रहा है गूगल
- Telegram Update: टेलीग्राम में एक साथ आए कई सारे फीचर्स, चैनल पर भी कर सकेंगे मैसेज