OpenAI CEO: सैम ऑल्टमैन का डराने वाला बयान, AI के कारण पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी ये नौकरियां
AI और नौकरियों पर बहस तो पहले से चलती आ रही है, लेकिन जब यह चेतावनी खुद AI क्षेत्र की सबसे प्रभावशाली आवाजों में से एक की तरफ से आती है, तो इसका असर और भी बड़ा महसूस होता है।

विस्तार
OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में वाशिंगटन में आयोजित फेडरल रिजर्व सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य और इसके असर को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखी। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑल्टमैन ने साफ कहा कि कुछ इंसानी नौकरियां पूरी तरह से खत्म हो सकती हैं, खासकर कस्टमर सर्विस जैसे क्षेत्रों में। AI और नौकरियों पर बहस तो पहले से चलती आ रही है, लेकिन जब यह चेतावनी खुद AI क्षेत्र की सबसे प्रभावशाली आवाजों में से एक की तरफ से आती है, तो इसका असर और भी बड़ा महसूस होता है।
ऑल्टमैन ने कस्टमर सपोर्ट जॉब्स को लेकर दो टूक कहा कि AI अब इतना सक्षम हो गया है कि वह साधारण सवालों से लेकर जटिल समस्याओं तक सब कुछ खुद ही संभाल सकता है, वो भी बिना किसी इंसानी मदद के। उन्होंने कहा, “जब आप कस्टमर सपोर्ट पर कॉल करते हैं और सामने AI होता है, तो अब वह बिल्कुल ठीक है। यह काम तेजी से, बिना गलती और इंसान से बेहतर ढंग से कर सकता है।” ऑल्टमैन का साफ मानना है कि यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां इंसानों की जरूरत बहुत जल्द खत्म हो सकती है।
ऑल्टमैन ने यह भी बताया कि हेल्थकेयर में भी AI का रोल तेजी से बढ़ रहा है। ChatGPT जैसे AI टूल्स कई मामलों में डॉक्टरों से बेहतर डायग्नोसिस दे सकते हैं, हालांकि उन्होंने यह भी माना कि “मैं अपनी सेहत पूरी तरह से किसी मशीन पर नहीं छोड़ना चाहूंगा। इंसान की निगरानी जरूरी है।”
यह बात बहुत हद तक सही है, क्योंकि भले ही AI बड़ी मात्रा में मेडिकल डेटा को जल्दी प्रोसेस कर सकता है, लेकिन एक असली डॉक्टर का अनुभव और संवेदना आज भी बहुत मायने रखती है।
- Google’s AI Mode: 100 मिलियन यूजर्स तक पहुंचा एआई मोड, Gemini 2.5 Pro और Deep Search जैसे नए फीचर्स शुरू
- IRCTC login issues: भूल गए हैं अकाउंट का पासवर्ड तो ऐसे करें रीसेट, दो मिनट में हो जाएगा काम, नहीं है कोई झंझट
- Instagram: मेटा ने किशोरों की सुरक्षा के लिए पेश किए नए फीचर्स, प्रोफाइल पर भी रखी जाएगी नजर
- Paraspeak: भारतीय किशोर ने तैयार किया एआई टूल, लकवे के मरीजों के लिए है वरदान