4G डाउनलोडिंग स्पीड में एयरटेल ने मारी बाजी, अपलोडिंग में Idea आगे

ओपन सिग्नल की ताजा रिपोर्ट में एयरटेल ने 4जी डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में जियो को पीछे छोड़ दिया है। ओपन सिग्नल की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2019 में एयरटेल की औसत डाउनलोडिंग स्पीड 9.6Mbps रही। वहीं इस दौरान 7.9Mbps की स्पीड के साथ वोडाफोन दूसरे नंबर पर और 7.6Mbps की स्पीड के साथ आइडिया तीसरे नंबर पर रहा। इस बार जियो 6.7Mbps की डाउनलोडिंग स्पीड के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गया है।
वहीं ट्राई ने भी सितंबर 2019 के आंकड़े जारी किए हैं जिसमें कहा गया है कि औसत 4G डाउनलोड स्पीड में रिलायंस जियो ने एक बार फिर बाजी मार ली है। सितंबर माह में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 21.0 एमबीपीएस रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड अगस्त के 8.2 एमबीपीएस के मुकाबले सितंबर में 8.3 एमबीपीएस रही।
4जी उपलब्धता की बात करें तो इस मामले में जियो सबसे आगे है। जियो की 4जी उपलब्धता 97.8 फीसदी है। वहीं एयरटेल की 4जी उपलब्धता 89.2 फीसदी, वोडाफोन की 76.9 फीसदी और आइडिया की 77.4 फीसदी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के 32 शहरों में जियो के 98 फीसदी ग्राहकों तक 4जी की पहुंच हो गई है। यह रिपोर्ट पिछले तीन महीने यानी 1 जून 2019 से लेकर अभी तक के आधार पर लिखी गई है। यह सर्वे देश के 42 शहरों में 76.77 लाख उपकरणों पर किया गया है।
- इस दिवाली अपनों को दें ये शानदार स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट
- गूगल पर धोनी सर्च करना खतरे से नहीं है खाली, McAfee ने दी चेतावनी
- Vodafone-idea ने पेश किया अब तक का सबसे शानदार ऑफर, यूजर्स खरीद सकेंगे 799 रुपये में स्मार्टफोन
- NCRB DATA : 2017 में चोरी हुए एक लाख से अधिक मोबाइल, कीमत 117.9 करोड़ रुपये