Airtel One Postpaid Plan: पूरी फैमिली के लिए एक ही प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ 75GB डाटा
यह एयरटेल का सबसे महंगा पोस्टपेड One Airtel प्लान है, हालांकि यह प्लान सभी सर्किल के लिए भी नहीं है। इस प्लान का फायदा बंगलूरू, दिल्ली, भोपाल जैसे शहरों के यूजर्स उठा सकते हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप पता लगा सकते हैं कि आपके सर्किल में यह प्लान उपलब्ध है या नहीं।

विस्तार
लॉकडाउन की वजह से अधिकतर लोग अपने घरों में कैद हैं। कोई ऑनलाइन क्लास कर रहा है तो कोई घर से ही काम कर रहा है। ऐसे में लोगों को पहले के मुकाबले अधिक डाटा की जरूरत पड़ रही है। एयरटेल के पास एक ऐसा प्लान है जो मौजूदा स्थिति के लिए परफेक्ट है। एयरटेल के जिस प्लान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसमें आपको हाई स्पीड डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फैमिली मेंबर को भी जोड़ने का विकल्प मिल रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
One Airtel 1,999 रुपये का प्लान
यह एयरटेल का सबसे महंगा पोस्टपेड One Airtel प्लान है, हालांकि यह प्लान सभी सर्किल के लिए भी नहीं है। इस प्लान का फायदा बंगलूरू, दिल्ली, भोपाल जैसे शहरों के यूजर्स उठा सकते हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप पता लगा सकते हैं कि आपके सर्किल में यह प्लान उपलब्ध है या नहीं।
फायदे की बात करें तो इस प्लान के लिए आपको 1,999 रुपये खर्च करने होंगे। यदि आपके परिवार में तीन लोग हैं या तीन लोगों का कोई ग्रुप है तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट है। इस प्लान के साथ तीन कनेक्शन इस्तेमाल किए जा सकते हैं। सभी सिम पोस्टपेड होने चाहिए। इस प्लान के तहत 75 जीबी डाटा मिलेगा और साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा है।
इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसके साथ डायरेक्ट टू होम (DTH) कनेक्शन और लैंडलाइन कनेक्शन के साथ फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी मिल रहा है। DTH के लिए ग्राहकों को Xstream Box मिलेगा जिसके साथ 424 रुपये का पैक भी फ्री में मिलेगा। फाइबर ब्रॉडबैंड के तहत 200Mbps का प्लान मिलेगा। साथ में एक साल के लिए अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार VIP का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
- खुशखबर: फिर से शुरू हुआ Twitter का ब्लू टिक वेरिफिकेशन, ऐसे करें अप्लाई
- Jio 5G Smartphone: फीचर फोन की कीमत में 5जी स्मार्टफोन, जियो और गूगल इसी महीने कर सकते हैं एलान
- मीट सप्लाई करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी पर साइबर अटैक
- Realme के नए ब्रांड DIZO के दो फीचर फोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च, डिजाइन आई सामने