मीट सप्लाई करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी पर साइबर अटैक
अभी तक किसी हैकर या किसी हैकर ग्रुप की ओर से रकम या कोई और अन्य मांग नहीं की गई है। संबंधित अधिकारियों को इस हमले की जानकारी दी गई है। जेबीएस दुनिया की सबसे बड़ी मीट सप्लाई करने वाली कंपनी है। इसका कारोबार अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित 15 देशों तक फैला हुआ है।

विस्तार
दुनिया में सबसे ज्यादा मीट की सप्लाई करने वाली कंपनी पर साइबर अटैक हुआ है। यह कंपनी ब्राजील की है और इसका नाम JBS है। JBS ने इस साइबर अटैक के बारे में अमेरिका सरकार को सूचना दी है। JBS ने कहा है कि अमेरिका स्थित उसके मुख्यालय पर साइबर अटैक हुआ है जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के दो संयंत्र बंद पड़े हैं। कहा जा रहा है कि यह अटैक रूस के हैकर ने किया है।
कोलराडो स्थित कंपनी के मुख्यालय ने इस साइबर अटैक के बारे में आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि हैकर्स ने कंपनी के कंप्यूटर सिस्टम को बंद कर दिए हैं। इसके अलावा हैकर्स ने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में कारोबारी गतिविधियां को रोकने की मांग की है। इस साइबर अटैक में कंरनी के उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के कुछ सर्वरों प्रभावित हुए हैं।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि अभी तक किसी हैकर या किसी हैकर ग्रुप की ओर से रकम या कोई और अन्य मांग नहीं की गई है। संबंधित अधिकारियों को इस हमले की जानकारी दी गई है। जेबीएस दुनिया की सबसे बड़ी मीट सप्लाई करने वाली कंपनी है। इसका कारोबार अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित 15 देशों तक फैला हुआ है।
बता दें कि पिछले महीने ही अमेरिका की सबसे बड़ी ईंधन पाइपलाइन (कोलोनियल पाइपलाइन) पर साइबर अटैक हुआ था जिसे अमेरिका का सबसे बड़ा साइबर अटैक कहा गया। कोलोनियल पाइपलाइन से प्रतिदिन 25 लाख बैरल तेल जाता है। अमेरिका के ईस्ट कोस्ट के राज्यों में डीजल, गैस और जेट ईंधन की 45 फीसदी आपूर्ति इसी पाइपलाइन से होती है। इस अटैक में 100 जीबी डाटा चोरी हुआ था। हैकर्स ने करीब 32 करोड़ रुपये वसूलने के बाद सिस्टम को कंपनी के हवाले किया।
- IT rules 2021: सर्च इंजन पर लागू नहीं होते नए कानून, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल
- Realme के नए ब्रांड DIZO के दो फीचर फोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च, डिजाइन आई सामने
- Big News: आज से एंड्रॉयड टीवी पर दिखेगा अमीरों की शान एपल टीवी, ‘लाइजीज स्टोरी’ का बेसब्री से इंतजार
- Twitter तीन नए टूल पर कर रहा काम, फर्जी खबरों को पहचानना होगा आसान