अक्तूबर महीने में 25 लाख बढ़ी दूरसंचार उद्योग के सक्रिय कनेक्शनों की संख्या: रिपोर्ट

गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीगौरव पाण्डेय
Fri, 25 Dec 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Number of active connections of telecom industry increased by 25 lakh in October
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

    दूरसंचार सेवा उद्योग के सक्रिय ग्राहकों की संख्या अक्तूबर, 2020 में करीब 25 लाख बढ़कर 96.1 करोड़ पर पहुंच गई। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की शुक्रवार को जारी ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि शुल्कों में वृद्धि की वजह से सिम एकीकरण का प्रभाव घट रहा है जिससे सक्रिय कनेक्शनों की संख्या में इजाफा हुआ है।

    रिपोर्ट में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के आधार पर कहा गया है कि अक्तूबर में भारती एयरटेल के सक्रिय ग्राहकों की संख्या करीब 30 लाख बढ़कर 32 करोड़ हो गई। परंपरागत रूप से कमजोर माने जाने वाले महाराष्ट्र (सात लाख) और गुजरात (पांच लाख) सर्किलों में भारती एयरटेल ने सबसे अधिक ग्राहक जोड़े।

    विज्ञापन

    सक्रिय ग्राहकों की गणना विजिटर लोकेशन रजिस्टर (वीएलआर) के आधार पर की जाती है। रिपोर्ट के अनुसार अक्तूबर में सक्रिय ग्राहकों की संख्या करीब 25 लाख बढ़कर 96.1 करोड़ पर पहुंची। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार कुल मिलाकर एयरटेल के ग्राहकों की संख्या अक्तूबर में 36 लाख बढ़कर 33.03 करोड़ पर पहुंच गई। रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 22.2 लाख की बढ़ोतरी के साथ 40.63 करोड़ रही।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार अक्तूबर महीने में जियो के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 11 लाख बढ़कर 31.9 करोड़ पर पहुंच गई। वहीं वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) के सक्रिय ग्राहकों की संख्या में गिरावट जारी है। अक्तूबर में वीआईएल के सक्रिय ग्राहक करीब 27 लाख घटकर 26 करोड़ रह गए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें