Twitter Engagements: पॉलिटिक्स में पीएम मोदी टॉप पर, बिजनेस में आनंद महिंद्रा नंबर-1

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Dec 2020 06:54 PM IST
Twitter Engagements Report November 2020 PM Modi Deepak Chaurasia Kunal Kamra and Sonu Sood score big on Twitter engagement
PM Modi and Anand Mahindra - फोटो : अमर उजाला

    एनालिटिक्स फर्म Twitteet ने नवंबर 2020 की ट्विटर इंगेजमेंट रिपोर्ट जारी की है। Twitteet ने अपनी इंगेजमेंट रिपोर्ट 20 कैटेगरीज में जारी की है जिनमें पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, पत्रकारिता, बिजनेस, लेख और स्पोर्ट्स शामिल हैं। इस रिपोर्ट में नवंबर महीने में इन कैटेगरीज के यूजर्स के अकाउंट पर इंगेजमेंट के बारे में जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकार दिपक चौरसिया, कॉमेडियन कुणाल कामरा और बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के अकाउंट का पिछले महीने इंगेजमेंट शानदार रहा है। पॉलिटिक्स कैटेगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर इंगेजमेंट सबसे ज्यादा 7.2 मिलियन रहा है। इस कैटेगरी में गृहमंत्री अमित शाह दूसरे नंबर पर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्तूबर में दूसरे नंबर पर थे, लेकिन नई रिपोर्ट के मुताबकि अब वे चौथे नंबर पर खिसक गए हैं।

    किस कैटेगरी में किसने मारी बाजी, नवंबर 2020

    • पॉलिटिक्स-नरेंद्र मोदी, इंगेजमेंट 76,65,669
    • बॉलीवुड-सोनू सूद, इंगेजमेंट- 1384,353
    • बिजनेस हेड-आनंद महिंद्रा, इंगेजमेंट- 40,01,05
    • क्रिकेटर-विराट कोहली, इंगेजमेंट- 17,76,838
    • स्पोर्ट्स स्टार(नॉन-क्रिकेट)- विजेंद्र सिंह, इंगेजमेंट- 3,53,231
    • टीवी स्टार-सिद्धार्थ शुक्ला, इंगेजमेंट- 3,40,036
    • पत्रकार-दीपक चौरसिया, इंगेजमेंट- 25,08,471
    • फाउंडर्स-कुणाल शाह, इंगेजमेंट- 72,355
    • कॉमेडियन- कुणाल कामरा, इंगेजमेंट- 18,53,563
    • रिजनल सिनेमा स्टार-महेश बाबू, इंगेजमेंट- 9,14,669

    किस कैटेगरी में किसने मारी बाजी, अक्तूबर 2020

    • पॉलिटिक्स-नरेंद्र मोदी, इंगेजमेंट 72,15,913
    • बॉलीवुड-सोनू सूद, इंगेजमेंट- 24,36,601
    • बिजनेस हेड-आनंद महिंद्रा, इंगेजमेंट- 4,08,882
    • क्रिकेटर-विराट कोहली, इंगेजमेंट- 24,65,918
    • स्पोर्ट्स स्टार (नॉन-क्रिकेट)- विजेंद्र सिंह, इंगेजमेंट- 4,27,006
    • टीवी स्टार-सिद्धार्थ शुक्ला, इंगेजमेंट- 3,90,901
    • पत्रकार-दीपक चौरसिया, इंगेजमेंट- 18,88,720
    • फाउंडर्स-कुणाल शाह, इंगेजमेंट- 60,093
    • कॉमेडियन-कुणाल कामरा, इंगेजमेंट- 11,46,111
    • रिजनल सिनेमा स्टार-महेश बाबू, इंगेजमेंट- 7,32,964
    • लेखक-आनंद रंगनाथन, इंगेजमेंट- 5,36,874
    • निवेशक-मोहनदास पई, इंगेजमेंट- 99,741
    और पढ़ें...