सावधान: बैंक में मोबाइल नंबर अपडेट करना भूला NRI, ठगों ने खाते से निकाल लिए 57 लाख रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Sep 2023 07:18 PM IST
सार

एनआरआई की शिकायत के बाद पुलिस ने 17.35 लाख रुपये रिकवर कर लिए हैं और 7.24 लाख रुपये को अलग-अलग बैंक अकाउंट में फ्रीज कर दिया गया है। पुलिस ने एक मैकबुक एयर, तीन चेकबुक, चार मोबाइल फोन और आठ डेबिट/क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन
NRI man forgets to update phone number with bank loses Rs 57 lakh
Hacker - फोटो : pixabay

    विस्तार

    बैंक अकाउंट को मोबाइल नंबर से लिंक ना करना कितना महंगा पड़ सकता है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक शख्स के बैंक अकाउंट से 57 लाख रुपये निकल गए और उसे भनक तक नहीं लगी। नया मामला एक एनआरआई से जुड़ा हुआ है। ब्रिटेन में एक एनआरआई के खाते से 57 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। इस मामले में लुधियाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

    द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्रॉड में चार लोग शामिल थे। सुखजीत सिंह खुद को HDFC बैंक का एरिया रिलेशनशिप मैनेजर बनकर पीड़ित से बात करता था। लव कुमार को बिहार से, निलेश पांडे को गाजीपुर और अभिषेक को दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी ने रमनदीप एम ग्रेवाल नाम के एनआरआई को उनके ही बंद हो चुके मोबाइल नंबर के जरिए 57 लाख का चूना लगाया है।

    विज्ञापन

    ये ठग बुजुर्ग, एनआरआई और गांव के लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। इस दौरान ये लोग बैंक अकाउंट की डीटेल भी निकालते हैं। इन्होंने रमनदीप के बैंक अकाउंट की डीटेल निकाली जिससे पता चला कि उनके बैंक अकाउंट से जो मोबाइल नंबर लिंक था उस नंबर को कोई और इस्तेमाल कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें