Facebook Logo: मेटा ने बदल दिया फेसबुक का लोगो, फर्क बताने में लोगों को आ गए चक्कर, जानें असली वजह

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 22 Sep 2023 03:51 PM IST
सार

Facebook का नया लोगो, पिछले वाले के समान ही दिखता है, हालांकि इसके नीले कलर को थोड़ा गहरा किया गया है। नया लोगो अधिक सपाट है और इसमें पहले वाले लोअरकेस "एफ" अक्षर का उपयोग ही किया गया है।

विज्ञापन
Facebook updates logo wordmark and reaction emojis know why meta changed facebook logo
Facebook Logo - फोटो : X

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक का लोगो बदल गया है। जी हां! फेसबुक ने चुपचाप अपने लोगो, वर्डमार्क और रिएक्शन इमोजी को अपडेट कर दिया है। नया लोगो, पिछले वाले के के समान ही दिखता है, हालांकि इसके नीले कलर को थोड़ा गहरा किया गया है। नया लोगो अधिक सपाट है और इसमें पहले वाले लोअरकेस "एफ" अक्षर का उपयोग ही किया गया है।

    मेटा ने पहले ही अपनी वेबसाइट पर नया लोगो अपडेट कर दिया है। इसके अलावा, फेसबुक वर्डमार्क अब फेसबुक सैन्स फॉन्ट पर आधारित है और इसे एक विजुअल रिफ्रेश भी प्राप्त हुआ है, अब फेसबुक लोगो के समान नीले रंग के टोन के साथ एक नए फॉन्ट का उपयोग किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    एक स्टेटमेंट में कंपनी ने कहा, "हमारा इरादा फेसबुक लोगो का एक रिफ्रेश डिजाइन बनाना था जो अधिक बोल्ड, इलेक्ट्रिक और शाश्वत हो। प्रत्येक नया रिफाइनमेंट एप की पहचान के प्रमुख तत्व के रूप में संपूर्ण डिजाइन में अधिक सामंजस्य स्थापित करता है। हमने फेसबुक के मुख्य नीले रंग की अधिक आत्मविश्वासपूर्ण अभिव्यक्ति को शामिल करने के लिए ऐसा किया है, जो हमारे एप में अधिक विजुअल सुलभ होने के लिए बनाया गया है और "एफ" को अलग दिखाने के लिए मजबूत कंट्रास्ट प्रदान किया गया है।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें