E-Aadhaar: अब आधार की फोटोकॉपी की नहीं होगी जरूरत, नए एप और QR कोड से हो जाएगा काम
नवंबर तक, UIDAI एक नई प्रक्रिया शुरू करेगा जिसके तहत जन्म प्रमाणपत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, PAN, PDS और MNREGA डेटा का उपयोग कर नागरिकों का पता और अन्य जानकारी खुद-ब-खुद अपडेट की जाएगी। इससे नकली दस्तावेजों से आधार बनवाने की संभावना कम होगी और प्रक्रिया आसान भी होगी।

विस्तार
यदि आपको भी इस बात से दिक्कत थी कि हर बार आपको जरूरत पड़ने पर आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी पड़ती है तो आपके लिए अच्छी खबर है। आने वाले कुछ हफ्तों में आपको अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बजाय आप एक नए मोबाइल एप के जरिए इलेक्ट्रॉनिक आधार (पूरे या मास्क किए गए रूप में) QR कोड के माध्यम से साझा कर सकेंगे। दरअसल सरकार आधार के लिए एक नया एप लॉन्च करने वाली है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबित UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा है कि एक नया एप तैयार कर लिया गया है और लगभग एक लाख में से 2,000 मशीनों को इस नए टूल से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा: "आप जल्द ही घर बैठे ही सब कुछ कर सकेंगे, सिवाय उंगलियों के निशान और आईरिस देने के।" इसमें पता अपडेट, मोबाइल नंबर, नाम में बदलाव, यहां तक कि जन्मतिथि में सुधार भी शामिल होगा।
नवंबर तक, UIDAI एक नई प्रक्रिया शुरू करेगा जिसके तहत जन्म प्रमाणपत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, PAN, PDS और MNREGA डेटा का उपयोग कर नागरिकों का पता और अन्य जानकारी खुद-ब-खुद अपडेट की जाएगी। इससे नकली दस्तावेजों से आधार बनवाने की संभावना कम होगी और प्रक्रिया आसान भी होगी। UIDAI बिजली बिल डेटाबेस से भी जुड़ने की कोशिश कर रहा है जिससे पहचान सत्यापन और भी सरल हो जाएगा।
- Data Privacy: कौन-कौन सा डेटा ले रहे हैं आपके फोन में मौजूद AI टूल, इन्हें रोकना है बहुत जरूरी
- Audio Overviews: गूगल सर्च अब और हुआ मजेदार, एआई जोर जोर से पढ़कर सुनाएगा रिजल्ट्स
- Urgent Warning: फोन से तुरंत डिलीट करें ये 10 एप्स, सरकार ने कहा- ये आपको बर्बाद कर देंगे
- AI Browser: एआई सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ यह वेब ब्राउजर, इनबिल्ट मिलेगा एआई चैटबॉट