अब आसानी से खोजा जा सकेगा चोरी हुआ स्मार्टफोन, सरकार देने जा रही है यह सुविधा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 20 Jun 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
Now You can track your stolen mobile, smartphone, Govt set to roll out IMEI databaase
सांकेतिक चित्र

    हाल के कुछ महीने की घटनाओं पर नजर डालें तो हर रोज किसी-ना-किसी का स्मार्टफोन या फीचर फोन चोरी हो रहा है। मोबाइल चोरी की घटनाएं देश में काफी बढ़ गई हैं। मोबाइल चोरी की घटनाओं से परेशान भारत सरकार खोए हुए मोबाइल को ट्रैक करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। दूरसंचार विभाग जल्द ही इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) की शुरुआत करने जा रहा है जो कि इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) डाटाबेस होता है। इसमें भारत में बिकने वाले सभी फोन का 15 अंकों वाला IMEI नंबर होगा।

    ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

    IMEI Number
    IMEI Number

    दूरसंचार विभाग द्वारा IMEI डाटाबेस जारी होने के बाद जिन लोगों का फोन चोरी हुआ है या खो गया है वे एक हेल्पलाइन नंबर से डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) को फोन के गुम या चोरी होने की जानकारी देंगे। इसके बाद विभाग आपके फोन की IMEI को ब्लैक लिस्ट कर देगा। इसके बाद उस फोन को भविष्य में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। वहीं जैसे ही ब्लैक लिस्ट किए गए फोन में कोई सिम कार्ड इस्तेमाल करेगा तो पहले पुलिस फोन को ब्लॉक करेगी और उसके बाद फोन को ट्रैक करेगी।

    विज्ञापन

    दूरसंचार विभाग ने आईएमईआई नंबर को तीन पार्ट में ब्लैक लिस्ट करेगी जिनमें व्हाइट, ग्रे और ब्लैक शामिल हैं। व्हाइट लिस्ट में शामिल फोन को इस्तेमाल की अनुमित होगी, वहीं ब्लैक लिस्ट में शामिल फोन इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे। वहीं ग्रे लिस्ट में उन फोन का डाटा होगा जो मानकों के अनुरूप नहीं हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें