ये हैं कम कीमत वाले टॉप-5 बजट स्मार्टफोन, मिलता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का फीचर

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Wed, 19 Jun 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
top 5 budget smartphone in india, comes with artificial intelligence feature and stylish design
smartphones you can buy for your parents

    अगर आप सस्ता स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे फोन के बारे में बता रहे हैं, जिनमें न केवल लेटेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का फीचर मिलता है, बल्कि उनमें लंबी चलने वाली बैटरी के साथ शानदार डिजाइन भी मिलता है। वहीं महंगे स्मार्टफोन की तुलना में उनमें शानदार प्रोसेसर के साथ बेहतरीन कैमरा भी मिलता है। ऐसे में महंगे मोबाइल पर खर्च करने की बजाय सस्ते फोन खरीदना ज्यादा बेहतर है। जानते हैं इन टॉप-5 सस्ते स्मार्टफोंस के बारे में..

    Samsung Galaxy M10
    Samsung Galaxy M10

    सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 19:9 अस्पेक्ट रेशियो वाली 6.2 इंच की एचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलती है। वहीं इसमें इनहाउस ऑक्टाकोर Exynos 7870 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम के साथ आता है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 5 मैगापिक्सल का कैमरा और f/1.9 अपरचर के साथ 13 मैगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 एमपी का अल्ट्रा वाइड सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है। गैलेक्सी एम10 में 5,000mAh की बैटरी मिलती है।

    वहीं गैलेक्सी एम20 में पीछे की तरफ f/1.9 अपरचर वाला 13 एमपी का प्राइमरी कैमरा र 5 एमपी का अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलता है। फोन में f/2.0 लेंस वाला 8 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है। 2GB RAM + 16GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 7,990 रुपये और 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वाली फोन की कीमत 8,990 रुपये है।

    redmi y3
    redmi y3

    फोन में 6.26 इंच की एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। यह फोन बोल्ड रेड, प्राइम ब्लैक और एलिगेंट ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में एक बार में 2 सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए आपको तीन स्लॉट मिलेंगे। फोन में क्वैलकॉम का ऑक्टाकोर 632 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एमआईयूआई 10 मिलेगा। फोन पर पानी के हल्के छींटे का असर नहीं होगा। इसके लिए फोन में पी2आई कोटिंग दी गई है।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसके साथ ऑटो एचडीआर, एआई पोट्रेट और फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं रेडमी वाय3 में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा।

    फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। बैटरी को लेकर कंपनी ने दो दिन के बैकअप का दावा किया है, जबकि स्टैंडबाय का दावा 18 दिन का है।

    इस फोन के 3GB RAM + 32GB की कीमत 9,999 रुपये और 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें