CoWin Vaccination Update: वैक्सीन सर्टिफिकेट में है कोई गलती तो घर बैठे सुधारें, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Jun 2021 05:37 PM IST
सार

Aarogya Setu एप पर उनलोगों के अकाउंट के साथ ब्लू टिक मिलेगा जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। आरोग्य सेतु एप पर वैक्सीन लगवाने वालों को ब्लू टिक और ब्लू शील्ड मिलेगा।

विज्ञापन
Covid 19 Vaccination CoWin Certificate Online Now you can correct personal details on CoWIN vaccine certificate online
कोविड 19 टीकाकरण प्रमाणपत्र: cowin update - फोटो : cowin

    विस्तार

    सरकार ने कोविन पोर्टरल (Cowin) के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद Cowin पर ही आप अपने वैक्सीन के सर्टिफिकेट में मौजूद किसी गलती को सुधार सकेंगे। यदि रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम या जन्म तारीख में कोई गलती हो गई है तो आप Cowin पोर्टल पर लॉगिन करके उसमें सुधार कर सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने बुधवार को बताया कि उपयोगकर्ता कोविन वेबसाइट के जरिए यह सुधार कर सकते हैं।

    कैसे करें वैक्सीन सर्टिफिकेट में सुधार

    यदि आपने वैक्सीन का दोनों डोज लगवा लिया है और आपके वैक्सीन सर्टिफिकेट में किसी तरह की कोई गलती है जैसे लिंग, जन्म तारीख, नाम आदि की गलती तो अब सरकार ने इसमें ऑनलाइन सुधार की सुविधा दे दी है। वैक्सीन सर्टिफिकेट की किसी भी गलती को आप घर बैठे सुधार सकते हैं। आइए इसकी पूरी प्रोसेस जानते हैं।

    विज्ञापन
    • सबसे पहलेhttp://cowin.gov.inपर जाएं।
    • अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से पोर्टल पर लॉगिन करें।
    • अब उस आईडी को सेलेक्ट (मल्टीपल रजिस्ट्रेशन की स्थिति में) करें जिसमें सुधार करना है।
    • अब आपको आईडी के नीचे Raise an Issue का विकल्प दिखेगा।
    • Raise an Issue पर क्लिक करके आप लिंग, जन्म तारीख, नाम आदि में सुधार कर सकते हैं।
    CoWin Vaccination Update: वैक्सीन सर्टिफिकेट में है कोई गलती तो घर बैठे सुधारें, यह है तरीका

    कई देशों और राज्यों की यात्रा के लिए वैक्सीन सर्टिफिकेट अनिवार्य हो गया है। ऐसे में सर्टिफिकेट में कोई गलती आपको मुसीबत में डाल सकती है। आपके पहचान पत्र और वैक्सीन सर्टिफिकेट में एक ही जानकारी होनी चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आरोग्य सेतु एप पर ब्लू टिक

    गौरतलब है कि पिछले महीने ही भारत सरकार ने लोगों को आरोग्य सेतु एप पर ब्लू टिक देने का एलान किया है। Aarogya Setu एप पर उनलोगों के अकाउंट के साथ ब्लू टिक मिलेगा जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। आरोग्य सेतु एप पर वैक्सीन लगवाने वालों को ब्लू टिक और ब्लू शील्ड मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि बिना सर्टिफिकेट देखे उनलोगों को पहचान आरोग्य सेतु एप से ही हो जाएगी जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है।

    सोशल मीडिया पर शेयर ना करें वैक्सीन सर्टिफिकेट

    गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था साइबर दोस्त ने ट्वीट करके लोगों को इसके बारे में चेताया है। साइबर दोस्त ने ट्वीट करके कहा है कि कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट में नाम, उम्र और लिंग और अगले डोज की तारीख समेत कई जानकारियां शामिल होती हैं। इन जानकारियों को सोशल मीडिया पर शेयर करना आपको महंगा पड़ सकता है। आपकी इन जानकारियों का इस्तेमाल साइबर ठग आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। इसलिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें