Google Maps Offline: अब बिना इंटरनेट के भी काम करेगा गूगल मैप, ऐसे करें ऑफलाइन फीचर का इस्तेमाल
Use Google Maps Without Internet:
आज के समय में Google Maps सफर का भरोसेमंद साथी माना जाता है, लेकिन कभी- कभी इंटरनेट न होने पर यह काम करना बंद कर देता है। ऐसे में यहां कुछ आसान सी सेटिंग्स है, जिन्हें करके आप बिना इंटरनेट के भी गूगल मैप्स का उपयोग कर सकते हैं।

विस्तार
गूगल मैप ने सफर काफी आसान कर दिया है। लोकेशन डालते ही पूरी दिशा आपके स्क्रीन पर आ जाती है, लेकिन कभी कभी ट्रेकिंग, गांव-देहात के इलाकों या विदेशी यात्राओं के दौरान इंटरनेट नहीं मिलता और Google Maps काम करना बंद कर देता है। ऐसे में लोग रास्ता ढूंढने को परेशान हो जाते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि Google Maps बिना इंटरनेट के भी चलाया जा सकता है।
सबसे पहले एप डाउनलोड करें

ऑफलाइन मैप्स केवल Google Maps एप में काम करते हैं। ब्राउजर पर नहीं। एंड्रॉइड और गूगल फोन में यह पहले से इंस्टॉल होता है, आईओएस यूजर्स को एप स्टोर से डाउनलोड कर लॉगइन करना होगा। इसके बाद जब आप ऐसी जगहों पर जाएं जहां नेटवर्क न मिले, इंटरनेट महंगा हो या डाटा ऑफ करने की जरूरत पड़े तो पहले से ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर लें। यह तरीका सुरक्षित भी माना जाता है।
ये भी पढ़े: Tech Tips: गलत टेम्पर्ड ग्लास तोड़ सकता है फोन की स्क्रीन! खरीदते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज
कैसे डाउनलोड करें, पूरा स्टेप

- फोन में Google Maps एप सर्च करें।
- ऊपर दाईं तरफ अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।
- ऑफलाइन मैप्स विकल्प पर टैप करें।
- Select Your Own Map पर क्लिक करें।
- मैप में अपना जरूरी एरिया जूम इन/आउट कर सेलेक्ट करें।
- सबसे नीचे Download पर प्रेस करें
- डाउनलोड पूरा होने के बाद मैप इंटरनेट के बिना भी काम करेगा।
- YouTube Income: एक लाख व्यूज पर आखिर कितने पैसे देता है यूट्यूब? सच जानकर हो जाएंगे हैरान
- AI Bubble: जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट में दावा; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सही और टिकाऊ, कोई बुलबुला नहीं
- Tesla: बड़ी कार कंपनियां नहीं खरीदना चाहती एलन मस्क की तकनीक, टेस्ला की फुल सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को झटका
- AI Glasses: ओकले मेटा ग्लासेज की प्री-बुकिंग आज से शुरू, कैमरा, QR पेमेंट और एआई असिस्टेंट सब एक चश्मे में