अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पहले ही बता देगा कब आने वाला है भूकंप

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 01 Sep 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
Now artificial intelligence will Predict about upcoming earthquake
earthquake Artificial Intelligence

    वैसे तो कई बार मौसम वैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं कि इस दिन भूकंप आ सकता है लेकिन अब सटीक अनुमान लगाया जा सकता है कि किस दिन और कब भूकंप आएगा और यह सब संभव होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से। इसके लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक और गूगल काम कर रहे हैं।

    वैज्ञानिक और गूगल के डेवलपर एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तैयार कर रहे हैं जो दुनियाभर में आने वाले भूकंप के डाटा का विश्लेषण करके भूकंप के बारे में जानकारी देंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इसी डाटा के आधार पर बताएगा कि दुनिया में कब और कहां भूकंप आ सकता है।

    विज्ञापन

    इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले शोधकर्ताओं का कहना है कि पहले जानकारी मिल जाने से आपातकालीन सेवाओं की तैयारी की जा सकेगी। ऐसे में भूकंप के दौराने होने वाली जान-माल की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके लिए शोधकर्ताओं ने कुल 1,31,000 बड़े भूकंप और उसके बाद आए झटकों का डाटा इकट्ठा किया है और डाटा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सिस्टम में स्टोर किया है ताकि भूकंप आने वाली जगहों का पता लगाया जा सके।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें