Apple ने लांच किया नया प्रोग्राम, फ्री में रिपेयर होंगे आईफोन के ये मॉडल्स

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एप्पल ने आईफोन 8 के लिए रिपेयरिंग प्रोग्राम का ऐलान किया है जिसके तहत फ्री में आईफोन 8 को रिपये र किया जाएगा, हालांकि इस प्रोग्राम के तहत उन्हीं आईफोन 8 को रिपेयर किया जाएगा जिनकी बिक्री सितंबर 2017 से लेकर मार्च 2018 के बीच हुई है। बता दें कि इस अवधि में बेचे गए आईफोन 8 के लॉजिक बोर्ड में दिक्कत आई है जिसके बाद फोन बार-बार स्टार्ट हो रहा है।
साथ ही स्क्रीन के अचानक से बंद होने जैसी भी कई समस्याएं हैं। लॉजिक बोर्ड फोन का मुख्य सर्किट बोर्ड होता है जो कि सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट से जुड़ा होता है। साथ ही यह सिस्टम मेमोरी, की-बोर्ड, डिस्प्ले और एप को भी कंट्रोल करता है।
एप्पल ने इस रिपेयरिंग प्रोग्राम की जानकारी देते हुए अपनी वेबसाइट पर लिखा है, 'हमने पाया है कि कुछ आईफोन 8 के लॉजिक बोर्ड में एक मैन्यूफैक्चरिंग समस्या है। इस समस्या से प्रभावित आईफोन भारत, हांगकांग, जापान, मकाऊ, जापान, अमेरिका और न्यूजीलैंड में बेचे गए हैं। अगर आपका आईफोन 8 रिपेयरिंग के लायक है तो उसे फ्री में रिपेयर किया जाएगा। इसकी जानकारी आप आईफोन 8 के सीरिलय नंबर से प्राप्त कर सकते हैं।'
कंपनी ने अपने ग्राहकों को सलाह दिया है कि इस फ्री रिपेयरिंग के लिए आईफोन 8 सबमिट करने से पहले आईक्लाउड और आईट्यून को अपडेट कर लें।ष साथ ही अगर डिस्प्ले टूटी है तो उसे भी पहले रिपेयर करा लें। इस रिपेयरिंग प्रोग्राम के तहत आईफोन 8 की वारंटी को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।