OnePlus के को-फाउंडर ने शुरू की नई कंपनी, नाम रखा 'Nothing'

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, लंदनप्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Jan 2021 06:23 PM IST
Nothing new consumer technology company launched by former oneplus founder Carl Pei
Carl Pei Nothing - फोटो : amarujala

    वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई (Carl Pei) के नए वेंचर की चर्चा लंबे समय से थी। अब आखिरकार इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है। कार्ल पेई की नई कंपनी लॉन्च हो गई है जिसका नाम Nothing है। पढ़ने में आपको भले ही अजीब लग रहा होगा, लेकिन यही सच है कि कार्ड पेई की नई कंपनी का नाम नथिंग रखा है। अगर नाम का हिंदी अनुवाद करें तो मतलब 'कुछ नहीं' होगा।

    कंपनी के इस अनोखे नाम को लेकर कार्ल पेई ने कहा है कि नाम के पीछे का मकसद एक ऐसी टेक्नोलॉजी लाना है जो लोगों की जिंदगी में प्रभावित होते हुए भी अदृश्य रहे। पेई ने कहा, 'हमारा मानना है कि बेस्ट टेक्नोलॉजी खूबसूरत होती है। अदृश्य टेक्नोलॉजी का मतलब यह नहीं है कि प्रोडक्ट दिखेंगे ही नहीं, लेकिन कुछ ऐसा जरूर होगा जो अनोखा होगा।'

    कार्ल पई की नई कंपनी की घोषणा तो हो गई है लेकिन कंपनी कौन-कौन से प्रोडक्ट बनाएगी, उसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, हालांकि कार्ल पेई की नई कंपनी से स्मार्ट डिवाइस की उम्मीद की जा रही है।

    बता दें कि कार्ल पेई की नथिंग कंपनी में CRED के फाउंडर कुणाल शाह ने भी निवेश किया है, हालांकि निवेश की राशि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कार्ल पेई की नई वेंचर में निवेश करने वाले कुणाल पहले भारतीय हैं।

    इस निवेश को लेकर शाह ने अपने एक बयान में कहा था, 'कार्ल एक नए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पर काम कर रहे हैं जो कि टेक इंडस्ट्री में धमाल मचाने आ रही है। हम इसका हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं।

    कार्ल पेई को इस कंपनी के लिए सात मिलियन डॉलर्स यानी 70 लाख डॉलर्स की फंडिंग मिली है। कार्ल पेई को जो फंडिंग मिली है उसमें आईपैड को जन्म देने वाले Tony Fadell, मशहूर यूट्यूबर Casey Neistat, Twitch के को-फाउंडर Kevin Lin, रेडीट के सीईओ Huffman जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें