Samsung A सीरीज का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत 7,300 रुपये!

सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A02 को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A02 एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें 6.5 इंच की इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में...
Samsung Galaxy A02 की कीमत
थाईलैंड में इस फोन की कीमत THB 2,999 (थाई बहट) यानी करीब 7,300 रुपये है। यह फोन 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है लेकिन कंपनी ने सिर्फ एक ही वेरियंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत के बारे में जानकारी साझा की है। यह फोन डेनिम ब्लैक, डेनिम ब्लू, डेनिम ग्रे और डेनिम रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। भारत में इस फोन के लॉन्चिंग लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।
Samsung Galaxy A02 की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस नए फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में 1.5GHz का मीडियाटेक MT6739W क्वॉडकोर प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन 2GB+32GB, 3GB+32GB और 3GB+64GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा, हालांकि स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।
Samsung Galaxy A02 का कैमरा
सैमसंग के इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेल लेंस 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.9 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है। कैमरे के साथ 8एक्स जूम भी मिलता है। सेल्फी के लिए सैमसंग के इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है
Samsung Galaxy A02 की बैटरी
Samsung Galaxy A02 में 5000mAh की बैटरी है जो 7.75W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, 3.5mm हेडफोन जैक, Wi-Fi b/g/n, ब्लूटूथ v5.0, GPS+Glonass और माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। फोन का वजन 206 ग्राम है।