अब यहां से भी खरीद सकेंगे Nokia के स्मार्टफोन और फीचर फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 21 Mar 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
Nokia starts selling Smartphones, Accessories in India via Official website
Nokia Smartphones

    Nokia एक बार फिर से भारतीय मोबाइल में छा जाना चाहता है। इसी कड़ी में नोकिया के ब्रांड से स्मार्टफोन तैयार करने वाली कंपनी HMD ग्लोबल ने भारत में अपनी नई सर्विस शुरू की है। अभी तक नोकिया के फीचर और स्मार्टफोन ऑनलाइन स्टोर व रिटेल से खरीदे जा सकते थे लेकिन अब नोकिया के फोन नोकिया की बेवसाइटwww.nokia.comसे भी खरीदे जा सकेंगे।

    वेबसाइट पर नोकिया के स्मार्टफोन के साथ फीचर फोन को भी लिस्ट किया गया है। साथ ही कंपनी फ्री शॉपिंग और 10 दिन के भीतर रिप्लेसमेंट का ऑफर दे रही है। बता दें कि साइट पर लिस्टिंग के मुताबिक आप Nokia 2, Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 8 को खरीद सकते हैं, वहीं Nokia 6 फिलहाल आउट ऑफ स्टॉक है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फीचर फोन की कैटेगरी में Nokia 3310 डुअल सिम, Nokia 216, Nokia 150 भी लिस्ट किए गए हैं, हालांकि Nokia 8810 और नोकिया 3310 का 4G वेरियंट बिक्री के लिए नहीं है। फोन के अलावा वेबसाइट से इयरफोन, मोबाइल कवर, चार्जर और यूएसबी जैसे एसेसरीज भी खरीदे जा सकते हैं लेकिन फिलहाल ये उपलब्ध नहीं हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें