Nokia 9, Nokia 8 Pro में मिलेगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, इसी साल होंगे लॉन्च

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 06 Mar 2018 02:05 PM IST
Nokia 9 and Nokia 8 Pro Phones to launch in 2018 With Snapdragon 845 SoC says report
Nokia 9

    HMD ग्लोबल इस साल Nokia ब्रांड के तहत 2 नए स्मार्टफोन नोकिया 9 और नोकिया 8 प्रो लॉन्च करने की तैयारी में है। खबर है कि ये दोनों स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होंगे। साथ ही नोकिया 9 में पांच कैमरे दिए जा सकते हैं।

    NokiaPowerUser की रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया 9 में 5.7 इंट की डिस्प्ले और नोकिया 8 प्रो में 5.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। वहीं रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि नोकिया 9 की कीमत हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S9+ से भी ज्यादा होगी।

    रिपोर्ट की मानें तो नोकिया 9 एचएमडी ग्लोबल का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। हालांकि फिलहाल दोनों फोन के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि अभी हाल में बर्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 6 (2018), नोकिया 7 प्लस, नोकिया 1, नोकिया 8110 4जी समेत 5 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें