पेटेंट की जंग: Nokia ने Oppo पर किया केस, पेटेंट चोरी का लगा आरोप
Nokia का कहना है कि उसने पेटेंट लाइसेंस को रिन्यू करने का ऑफर दिया था लेकिन ओप्पो ने इस ठुकरा दिया है लेकिन पेटेंट का इस्तेमाल कर रहा है। इसलिए नोकिया ने मुकदमा दिया है।

विस्तार
दुनिया की दो बड़ी स्मार्टफोन ब्रांड के बीच पेटेंट को लेकर जंग छिड़ गई है। नोकिया ने चाइनीज कंपनी ओप्पो पर पेटेंट चोरी को लेकर केस किया है। नोकिया ने इस संबंध में भारत समेत फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन केश दर्ज किए हैं। केवल जर्मनी में ही 23 मामले दर्ज हुए हैं। नोकिया ने यह केस ओप्पो पर स्टैंडर्ड इशेंसियल पेटेंट (SEPs) और नॉन स्टैंडर्ड इशेंसियल पेटेंट को लेकर किया गया है, हालांकि अभी तक इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई कि आखिर कौन से पेंटेंट को लेकर हंगामा हुआ है।
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Oppo और नोकिया एक पेटेंट एग्रिमेंट हुआ था जिसके तहत नोकिया को प्रत्येक फोन के बदले तीन यूरो यानी करीब 270 रुपये मिलने थे। ये पैसे ओप्पो को उन फोन के लिए नोकिया को देने थे जो नोकिया के पेटेंट के तहत तैयार हुए थे।
Nokia का कहना है कि उसने पेटेंट लाइसेंस को रिन्यू करने का ऑफर दिया था लेकिन ओप्पो ने इस ठुकरा दिया है लेकिन पेटेंट का इस्तेमाल कर रहा है। इसलिए नोकिया ने मुकदमा दिया है। कई रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि ओप्पो ने नोकिया के इस कदम को “चौंकाने वाला” बताया है और नोकिया पर उचित और गैर-भेदभावपूर्ण (FRAND) शर्तों के तहत पेटेंट लाइसेंस का अनादर करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि नोकिया के पास कई तरह के SEP और non-SEPs है जो कि 2G, 3G, 4G, 5G, WLAN और मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी के लिए है। नोकिया के पास ऐसे 200 पेटेंट लाइसेंस हैं। नोकिया ने हाल ही में लेनोवो और Daimler के साथ चल रहे पेटेंट के मामले को सालों बाद खत्म किया है।
- OnePlus Buds Pro 22 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च, रिव्यू के लिए आप भी कर सकते हैं अप्लाई
- ट्विटर का पहला रिपोर्ट कार्ड: कुल 94 शिकायतें मिलीं और 133 यूआरएल पर लिया एक्शन
- Realme C11 (2021) भारत में हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 6999 रुपये
- Lenovo Yoga Duet 7i, IdeaPad Duet 3 लैपटॉप भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 29,999 रुपये