लॉन्चिंग से पहले नोकिया 8 की स्पेसिफिकेशन लीक, फोन में होगा स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर

एचएमडी ग्लोबल का नए फ्लैगशप स्मार्टफोन नोकिया 8, 16 अगस्त को लॉन्च होने वाला है, वहीं लॉन्चिंग से पहले फोन के स्पेसिफिकेशंस playfuldroid पर लीक हुई है। इस लीक में नोकिया 8 की बारे में सभी जानकारी मिली हैं। लीक रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया 8 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर मिलेगा।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया 8 की स्पेसिफिकेशन

दरअसल playfuldroid ने अंतुतू लिस्टिंग के मुताबिक रिपोर्ट दी है। अंतुतू लिस्टिंग के मुताबिक फोन में नोकिया 8 में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, 5.3 इंच की डिस्प्ले, 2.4 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी।
फोन के कैमरे की बात करें तो 4के सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल का जेसिस लेंस वाला डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फोन ब्लू, स्टील, गोल्ड/ब्लू और गोल्ड/कॉपर कलर वेरियंट में लॉन्च हो सकता है।