BlackBerry Keyone हुआ लॉन्च, यह है भारत आने वाला कंपनी का पहला डुअल सिम फोन

ब्लैकबेरी ने अपना आखिरी और पहला डुअल सिम स्मार्टफोन BlackBerry Keyone को भारत में लॉन्च कर दिया है, हालांकि कंपनी ने भारत में अभी फोन के ब्लैक वेरियंट को लिमिटेड एडिशन में ही लॉन्च किया है। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन इंडिया 8 अगस्त, 2017 से होगी। बता दें कि इस फोन को फरवरी में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2017 में लॉन्च किया गया था।

BlackBerry KEYone के लिमिटेड एडिशन में 4.5 इंच की स्क्रैच प्रुफ फुल एचडी IPS डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.1, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू और 64GB स्टोरेज है जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि अमेरिका में इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट बिक रहा है। फोन में कंपनी का खास कीबोर्ड दिया गया है। कीबोर्ड के स्पेसबार में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। यानी कीबोर्ड और टच स्क्रीन दोनों का मजा एक साथ मिलने वाला है।

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें Sony IMX378 सेंसर वाला 12MP का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट भी है। कैमरे के जरिए 4K वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। वहीं फ्रंट कैमरा f/2.2 वाला 8 मेगापिक्सल का है।