सिर्फ 8,599 रुपये में आपका हो सकता है Nokia 8 Sirocco

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 25 May 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus, Nokia 6.1 Available on Airtel Store down payments starting Of Rs 3799
Nokia 8 Sirocco

    नोकिया का इसी साल भारत में लॉन्च हुआ फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 सिरोक्को एयरटेल स्टोर पर डाउनपेमेंट पर मिल रहा है। इस फोन के अलावा एयरटेल नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6.1 पर को भी डाउनपेमेंट पर दे रहा है। इन तीनों स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपकोwww.airtel.in/onlinestoreपर विजिट करना होगा।

    कौन-से फोन के लिए कितना देना होगा डाउनपेमेंट?

    अगर आप 3 जीबी रैम वाला नोकिया 6.1 खरीदना चाहते हैं तो आप 3,799 रुपये डाउनपेमेंट देकर इस फोन को खरीद सकते हैं। इसके बाद 12 महीने तक 1,499 रुपये ईएमआई के रूप में आपको देने होंगे। इसी 1,499 रुपये में आपको एयरटेल के पोस्टपेड कनेक्शन के साथ 30 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वहीं नोकिया 6.1 के 4 जीबी मॉडल के लिए आपको 5,799 रुपये का डाउनपेमेंट करना होगा, इसके बाद 12 महीने तक 1,499 रुपये की ईएमआई भरनी होगी।

    विज्ञापन

    इसके अलावा नोकिया 7 प्लस के लिए 5,599 रुपये और नोकिया 8 सिरोक्को के लिए 8,599 रुपये का डाउनपेमेंट देना होगा। इसके बाद नोकिया 7 प्लस की ईएमआई 2,099 रुपये और 2,799 रुपये 12 महीने तक देनी होगी। नोकिया 7 प्लस की ईएमआई में 30 जीबी डाटा और नोकिया 88 सिरोक्को की ईएमआई में 50 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि हमने जब चेक किया तो एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर पर केवल नोकिया 6.1 को ही लिस्ट किया गया है। अन्य फोन की लिस्टिंग के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें