खतरे में नोकिया 7 प्लस यूजर्स की निजी जानकारी, चीन के सर्वर को भेजा जा रहा था डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 22 Mar 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Nokia 7 Plus users data Sent to Chinese Server, Here all you need to know
nokia 7 plus

    वैसे तो नोकिया पर लोगों का बहुत भरोसा है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नोकिया के स्मार्टफोन का निजी जानकारी चीन में मौजूद के सर्वर पर सेव हो रही थी। इसका खुलासा नार्वे की एक वेबसाइट की रिपोर्ट में हुआ है। बता दें कि नोकिया के फोन बनाने और बेचने का लाइसेंस अब फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल के पास है।

    नार्वे की एक वेबसाइट ने एनआरके ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि नोकिया 7 प्लस यूजर्स की निजी जानकारी चीन में भेजा जा रही थी। चीन के सर्वर को भेजी जाने वाली जानकारियों में मोबाइल नंबर, लोकेशन, फोन का सीरियल नंबर जैसी जानकारियां शामिल थीं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः मोबाइल नंबर भी नहीं है रजिस्टर्ड तो इस तरह आधार कार्ड निकलवाएं

    इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एचएमडी ग्लोबल पर डाटा के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है और फिनलैंड की डाटा प्रोटेक्शन और जांच एजेंसियों ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। वहीं इस आरोप के बाद एचएमडी ग्लोबल ने कहा कि उसने किसी भी एजेंसी या थर्ड पार्टी ऐप के साथ अपने यूजर्स के डाटा को शेयर नहीं किया है, जहां तक इस डाटा लीक की बात है तो यह फोन के सॉफ्टवेयर में आई एक दिक्कत के कारण हुआ है। इस दिक्कत के कारण लीक हुए डाटा से किसी की पहचान नहीं की जा सकती।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स की निजी जानकारी को vnet.cn डोमेन के जरिए चीन में भेजा जाता था और इस डोमेन की जांच में ही खुलासा हुआ है कि यह डोमेन चाइना इंटरनेट नेटवर्क इंफॉर्मेशन सेंटर से जुड़ा था। वहीं नोकिया ने इस मामले पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया है। बता दें कि नोकिया 7 प्लस को पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया गया था।

    नोकिया 7 प्लस की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 7 Plus में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C (2.0), 3.5mm और 3800mAh की बैटरी है।Nokia 7 Plus की भारत में शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें