अलर्ट! फटाफट बदलें अपना फेसबुक पासवर्ड, 60 करोड़ यूजर्स के अकाउंट में लगी सेंध

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 22 Mar 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
600 million Facebook users passwords Leaked as stored in plain text on internal servers
फेसबुक

    फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक होना अब एक आम बात हो गई है। आए दिन फेसबुक के करोड़ों यूजर्स का डाटा लीक हो रहा है। अब एक और बड़ी खबर आई है कि फेसबुक के करीब 60 करोड़ यूजर्स के अकाउंट के पासवर्ड में सेंध लग गई है और इन पासवर्ड की जानकारी फेसबुक के कर्मचारियों को हो गई है।

    रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फेसबुक ने 20 से 60 करोड़ यूजर्स के अकाउंट का पासवर्ड प्लेन टेक्स्ट फॉर्मेट में सेव करके रखा था, जबकि इसे इन्क्रिप्ट करके रखा जाना चाहिए था, हालांकि इस बात की अभी कोई खबर नहीं है कि फेसबुक के इन यूजर्स के अकाउंट के साथ छेड़छाड़ हुई है या नहीं।

    विज्ञापन

    वहीं इस डाटा लीक के बाद फेसबुक ने भी अपनी गलती मानी है और कहा है कि इस बग को फिक्स कर लिया गया है और यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजकर पासवर्ड बदलने की सलाह दी जा रही है। फेसबुक यूजर्स के अकाउंट के साथ छेड़खानी का खुलासा कर्ब्स सिक्योरिटी ने अपनी रिपोर्ट में की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कर्ब्स सिक्योरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 60 करोड़ यूजर्स के अकाउंट के पासवर्ड प्लेन टेक्स्ट में सेव किए थे और गौर करने वाली बात यह है कि फेसबुक के 20 हजार से अधिक कर्मचारी इन पासवर्ड को देख सकते थे। वहीं रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अब तक की जांच में जिन अकाउंट की जानकारी मिली है वे 2012 के हैं। वहीं फेसबुक ने यह भी कहा है कि इस डाटा लीक से करीब 10 हजार इंस्टाग्राम यूजर्स भी प्रभावित हुए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें