मोबाइल के रेडिएशन को स्पर्म तक नहीं पहुंचने देगी ये अंडरवियर

टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 07 Mar 2016 12:40 PM IST
सार
विज्ञापन
New underwear that protects sperm from mobile radiations
फोटो : getty images

    विस्तार

    अगर आप नहीं जानते तो अब जान लीजिए कि मोबाइल, लैपटाप जैसे उपकरण आपकी मर्दानगी पर असर डालते हैं। आप अपनी गोद पर रख इस पर काम करते हैं या पैंट की पॉकेट में रखते हैं तो इनके रेडिएशन आपके स्पर्म क्वालिटी खराब करते हैं। इजराइल में हुए एक शोध में ये बात साबित भी हुई थी।

    लेकिन अब एक ऐसी अंडरवियर की खोज हुई है जो इस खतरे से आपको बचा सकती है।

    विज्ञापन

    जर्मनी के म्यूनिख बिजनेस स्कूल के छात्रों ने एक ऐसा अंडरवियर डिजाइन किया है जो इन रेडिएशन को रोकेगा। इस अंडरवियर में सिल्वर तार लगा है। ये तार रेडिएशन को शरीर तक नहीं पहुंचने देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    खास सिल्वर तार की है ये खूबी

    मोबाइल के रेडिएशन को स्पर्म तक नहीं पहुंचने देगी ये अंडरवियर
    फोटो : getty images

    मिरर.को.यूके पर छपी खबर के मुताबिक इस कॉलेज के प्रोफेसर पीटर पॉ ने बताया कि सिल्वर को इस्तेमाल करने का फायदा ये है कि ये त्वचा पर भी नरम रहता है। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

    इस अंडरवियर को बनाने वाले छात्र हैं 34 साल के मैथीसेन, 31 के डैनियल हर्टर, 31 साल के निक पीपिनबर्ग और 31 साल के बर्नो डिलियस। ये खुद भी यही अंडरवियर पहनते हैं।

    पीपनबर्ग का कहना है कि शुरुआत में काफी अच्छी बिक्री हुई है और इससे उन्हें प्रोत्साहन मिला है। ये दिल से शुरू किया हुआ प्रोजेक्ट है। यानी इसे आप आराम से पहन कर अपनी पैंट की पॉकेट में मोबाइल भी रख सकते हैं और स्पर्म को भी खतरा नहीं रहेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें