बढ़ गई ट्विटर पर अक्षरों की सीमा, खूब कीजिए बातें

टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Sun, 06 Mar 2016 05:53 PM IST
सार
विज्ञापन
Now not only tweet ,  will long talk with Twitter
फोटो : getty images

    विस्तार

    माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर ने बृहस्पतिवार को डायरेक्ट मैसेज के अक्षरों की सीमा मौजूदा 140 अक्षरों से बढ़ा कर 10,000 अक्षर कर किया है। इससे ट्विटर इस्तेमालकर्ता अब अपने दोस्तों को लंबे संदेश भेज सकेंगे।

    कंपनी ने अपने बयान में कहा है, ‘ट्विटर ने डायरेक्ट मैसेज के लिए 140 अक्षरों की सीमा समाप्त कर दी है और इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले अब 10,000 अक्षर तक के संदेश भेज सकेंगे। विचार यह है कि डायरेक्ट मैसेज में अक्षरों की सीमा नहीं होनी चाहिए।’

    विज्ञापन

    बन रही है योजना

    बढ़ गई ट्विटर पर अक्षरों की सीमा, खूब कीजिए बातें
    फोटो : getty images

    कंपनी ने जून में कहा था कि डायरेक्ट मैसेज के लिए वह 140 अक्षरों की सीमा हटाने की योजना बना रही है। डायरेक्ट मैसेज के जरिए लोग इस माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर विभिन्न विषयों से संबंधित निजी बातचीत करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसका अपडेट विश्व भर के ट्विटर इस्तेमालकर्ताओं को ट्विटर डॉट कॉम या ट्विटर के किसी भी एप्लीकेशन पर लॉग इन करने के बाद उपलब्ध होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें