नया मोबाइल नियम! बिना हेडफोन देखा वीडियो तो होगी जेल, 5000 रुपये जुर्माना भी लगेगा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 29 Apr 2023 12:00 PM IST
सार

New Mobile Rule: मोबाइल इस्तेमाल को लेकर नया नियम आया है, जिसमें अगर आप बस में बिना हेडफोन के वीडियो देखते हैं तो आपको 5000 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।

New mobile rule to watch videos without headphones in mobile will face 3 months jail and Rs 5000 fine in Best
NEW MOBILE RULE - फोटो : iStock

    विस्तार

    मोबाइल का इस्तेमाल अब हर कोई करता है। बस या मेट्रो में सफर करते हुए हम अक्सर मोबाइल फोन में व्यस्त होते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बस, ट्रेन और पब्लिक प्लेस पर फोन में तेज आवाज में गाने सुनते हैं। साथ ही फोन पर तेज आवाज में बात करें। ऐसे लोगों के लिए मोबाइल इस्तेमाल को लेकर नया नियम आया है, जिसमें अगर आप बस में सफर के दौरान फोन पर तेज आवाज में बात करते हैं या बिना हेडफोन के वीडियो देखते हैं तो आपको 5000 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। साथ ही 3 महीने की जेल की सजा भी हो सकती है।

    फिलहाल इस नियम (New Mobile Rule) को बेस्ट यानी बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने लागू कर दिया है। इस नियम के तहत बस में बिना हेडफोन के वीडियो देखने पर पावंदी लगाई गई है और नियम तोड़ने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

    बेस्ट ने इसी हफ्ते से मोबाइल फोन के स्पीकर पर वीडियो देखने या गाने बजाने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में 25 अप्रैल को अधिसूचना जारी की गई थी। नए नियम के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए बसों में नोटिफिकेशन चिपकाने का काम शुरू हो गया है। नया नियम मुंबई और पड़ोसी शहरों के बस यात्रियों पर लागू होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें