अमर उजाला
Fri, 28 April 2023
Airtel अपनी फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए एक नया किफायती प्लान Airtel Xstream Fiber Broadband Lite पेश किया है।
इस प्लान की कीमत 219 रुपये है और यह कंपनी का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान है।
प्लान को एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर प्लान के रूप में लिस्ट किया गया है। प्लान के साथ 10Mbps की ब्रॉडबैंड स्पीड मिलती है।
219 रुपये प्रति माह वाला प्लान सालाना मेंबरशिप के लिए उपलब्ध है। यानी आपको एक साल के लिए इस प्लान को लेना होगा।
91 मोबाइल्स के अनुसार, नया एयरटेल ब्रॉडबैंड लाइट प्लान केवल बिहार, उत्तर प्रदेश पूर्व और आंध्र प्रदेश में उपलब्ध है और इसमें कोई ओटीटी या लाइव टीवी लाभ शामिल नहीं है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें