तो खत्म हो जाएंगे सभी एंड्रॉयड फोन, नए ओएस को लेकर गूगल ने क्या कहा

पिछले दो दिनों से एक खबर चल रही है कि गूगल एक नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहा है जिसका नाम फूशिया (Fuchsia) है और इस ऑपरेटिंग सिस्टम के आने के बाद एंड्रॉयड पूरी तरह से खत्म हो जाएगा, क्योंकि एंड्रॉयड की जगह यह ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्टफोन में मिलेगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में तो यहां तक कहा गया है कि नए Fuchsia को एंड्रॉयड के साथ-साथ क्रोम ओएस की जगह भी इस्तेमाल किया जाएगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो एस ओएस को तैयार करने वाले इंजीनियर्स चाहते हैं कि अगले तीन सालों में होम स्पीकर्स जैसे स्मार्ट डिवाइस में भी Fuchsia का इस्तेमाल हो और अगले 5 सालों में इसका इस्तेमाल लैपटॉप और स्मार्टफोन में भी हो। वहीं इस मामले पर गूगल ने सीनेट को दिए एक बयान में कहा है कि यह स्पष्ट नहीं है कि फूशिया कब तक इस्तेमाल में आएगा और कब से इसका इस्तेमाल डिवाइस में शुरू होगा।
6,499 रुपये में डुअल रियर कैमरे वाले iVoomi i2 Lite की अनबॉक्सिंग
नए फूशिया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर गूगल ने क्या कहा?
गूगल के इस बयान के बाद ब्लूमबर्ग की वह रिपोर्ट ठंडे बस्ते में चली गई है जिसमें कहा गया था कि अगले पांच सालों में फूशिया का इस्तेमाल बड़े स्तर पर शुरू हो जाएगा। हालांकि गूगल ने इस बात की ओर इशारा जरूर किया कि एक नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम चल रहा है।
गौरतलब है कि गूगल पर यूरोपियन यूनियन ने 5.1 बिलियन यूरो यानि करीब 344 अरब रुपये का जुर्माना लगाया है जो कि गूगल के इतिहास में उसपर लगने वाला अबतक का सबसे बड़ा जुर्माना है। गूगल पर जुर्माने का फैसला उस आरोप के बाद हुआ है जिसमें कहा गया था कि गूगल ने एंड्रॉयड फोन में अपने एप को जबरदस्ती इंस्टॉल करवाए हैं और गलत तरीके से सर्च इंजन को पहले के मुकाबले मजबूत बनाया है।