AI Scam: निशाने पर Gmail यूजर्स, अकाउंट रिकवरी पड़ेगी महंगी, बरतें ये सावधानी
यह नोटिफिकेशन आपके फोन या ईमेल पर आती है, जिसमें आपको एक Gmail अकाउंट रिकवरी अनुरोध को मंजूरी देने के लिए कहा जाता है, जिसे आपने कभी शुरू नहीं किया होता।

विस्तार
यदि आप भी Gmail इस्तेमाल करते हैं तो आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दुनियाभर के Gmail यूजर्स इस वक्त हैकर्स के निशाने पर हैं। इस बार साइबर ठगों ने लोगों को शिकार बनाने के लिए नया तरीका खोजा है और एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। हैकर्स एआई के जरिए यूजर्स को फेक अकाउंट रिकवरी रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। आईटी एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर सैम मित्रोविक ने हाल ही में अपने एक ब्लॉग पोस्ट में इस स्कैम के बारे में बताया है।
इस स्कैम की शुरुआत एक नोटिफिकेशन के जरिए होती है। यह नोटिफिकेशन ठीक वैसी ही होती है जैसा गूगल का वास्तविक अकाउंट रिकवरी वाली नोटिफिकेशन होती है। यह नोटिफिकेशन आपके फोन या ईमेल पर आती है, जिसमें आपको एक Gmail अकाउंट रिकवरी अनुरोध को मंजूरी देने के लिए कहा जाता है, जिसे आपने कभी शुरू नहीं किया होता। यह रिकवरी रिक्वेस्ट अक्सर किसी दूसरे देश से आता है। यदि आप इस रिक्वेस्ट को अस्वीकार कर देते हैं तो लगभग 40 मिनट बाद स्कैमर अगला कदम उठाते हैं और वे एक कॉल करते हैं। कॉल वाला नंबर आधिकारिक गूगल नंबर की तरह दिखाई देता है।
ये लोग बहुत ही पेशेवर, विनम्र और अमेरिकी लहजे में बात करते हैं और आपको आपके Gmail अकाउंट पर संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचित किया जाता है। वे आपसे पूछ सकते हैं कि क्या आपने किसी विदेशी देश से लॉगिन किया है। इस तरह बात करके वे विश्वास दिलाते हैं और फिर से अकाउंट रिकवरी के लिए रिक्वेस्ट भेजते हैं और जैसे ही आप रिक्वेस्ट पर क्लिक करके अकाउंट रिकवरी के लिए आगे बढ़ते हैं तो लॉगिन और पासवर्ड उन्हें मिल जाता है और आप हैकिंग के शिकार हो जाते हैं।
- Star Health Data Leak: कंपनी के ही एक बड़े अधिकारी ने लीक किया था डाटा, हैकर ने मांगे 57 लाख रुपये
- काम की बात: एंटीवायरस इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं, क्या वास्तव में यह जरूरी है?
- डाटा लीक में आपका फोन नंबर-ईमेल आईडी शामिल तो नहीं, ऐसे चेक करें
- CERT-In: सरकार ने जारी की चेतावनी, कहा- खतरे से खाली नहीं है इस ब्राउजर का इस्तेमाल