CERT-In: सरकार ने जारी की चेतावनी, कहा- खतरे से खाली नहीं है इस ब्राउजर का इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Oct 2024 12:45 PM IST
सार

भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने इंटरनेट यूजर्स के लिए एक नई चेतावनी जारी की है जो मोजिला फायरफॉक्स के लिए है। सरकार ने मोजिला फायरफॉक्स और उससे संबंधित प्रोडक्ट में कुछ गंभीर खामियों को उजागर किया है।

विज्ञापन
Mozilla Firefox users beware your device is at high risk
Cert In warning - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    यदि आप भी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने इंटरनेट यूजर्स के लिए एक नई चेतावनी जारी की है जो मोजिला फायरफॉक्स के लिए है। सरकार ने मोजिला फायरफॉक्स और उससे संबंधित प्रोडक्ट में कुछ गंभीर खामियों को उजागर किया है। इन खामियों का फायदा हैकर्स उठाकर आपको भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    CERT-In की एडवाइजरी नोट CIVN-2024-0317 ने मोजिला के विभिन्न प्रोडक्ट जैसे फायरफॉक्स, फायरफॉक्स ESR और थंडरबर्ड में पाई गई खामियों पर प्रकाश डाला है। ये खामियां मोजिला फायरफॉक्स के वर्जन 131 से पहले, फायरफॉक्स ESR (Extended Support Release) के 128.3 और 115.16 से पहले के वर्जन और थंडरबर्ड के वर्जन 128.3 और 131 से पहले के वर्जन में पाई गई हैं।

    विज्ञापन

    प्रभावित सॉफ्टवेयर

    • मोजिला फायरफॉक्स: वर्जन 131 से पहले।
    • मोजिला फायरफॉक्स ESR: वर्जन 128.3 और 115.16 से पहले।
    • मोजिला थंडरबर्ड: वर्जन 128.3 और 131 से पहले।

    अब सवाल यह है कि इन खामियों से कैसे बचा जाए तो सबसे बेहतर और सुरक्षित तरीका यही है कि आप अपने ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें