Netflix Down US: नेटफ्लिक्स का सर्वर पड़ा ठप, हजारों यूजर्स परेशान, नहीं खुल रही वेबसाइट
यूजर्स ट्विटर पर भी शिकायत कर रहे हैं। ट्विटर पर #NetflixDown ट्रेंड कर रहा है। सैकड़ों यूजर्स को वीडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विस्तार
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix के डाउन होने की खबर है। Netflix के डाउन होने से अमेरिका के हजारों यूजर्स परेशान हैं। Netflix के यूजर्स को मोबाइल एप के साथ-साथ साइट में ही दिक्कत हो रही है। यूजर्स ट्विटर पर भी शिकायत कर रहे हैं। ट्विटर पर #NetflixDown ट्रेंड कर रहा है। सैकड़ों यूजर्स को वीडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डाउन डिटेक्टर ने भी Netflix के डाउन होने की पुष्टि की है।
आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार, नेटफ्लिक्स की सेवाएं संयुक्त राज्य अमेरिका में रविवार देर रात 11,000 से अधिक यूजर्स के लिए बंद है। बता दें कि डाउनडिटेक्टर यूजर्स सहित कई स्रोतों से स्थिति रिपोर्ट को जोड़कर आउटेज को ट्रैक करता है।
करीब दो घंटे डाउन रही नेटफ्लिक्स की सेवाएं
डाउन डिटेक्टर के मुताबिक गड़बड़ी सुबह पांच बजे देखी गई और सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर खत्म हुई। आउटेज ने लव इज ब्लाइंड: द लाइव रीयूनियन शॉ के प्रसारण में देरी की। वैनेसा और निक लाची द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो, लॉस एंजिल्स से स्ट्रीम होना था। नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर शो के वेटिंग रूम में स्टार्ट टाइम से 10 मिनट पहले शामिल होने में सक्षम थे। शो आखिरकार प्रसारित होना शुरू हो गया। लेकिन कई यूजर्स ने लगभग 45 मिनट बाद तक भी कंटेंट एक्सेस नहीं कर पाने की शिकायत की।
नेटफ्लिक्स ने मांगी माफी
नेटफ्लिक्स ने ट्वीट कर यूजर्स से माफी मांगी है। भारतीय समय अनुसार सुबह 6:59 पर नेटफ्लिक्स ने ट्वीट किया, "हर किसी के लिए जो देर से उठे, जो जल्दी उठे, रविवार की दोपहर को छोड़ दिया ... हमें इस बात का बहुत अफसोस है कि लव ब्लाइंड लाइव रीयूनियन जैसा हमने प्लान किया था वैसा नहीं हुआ।" अभी इसे फिल्माया जा रहा है और हम इसे जल्द से जल्द नेटफ्लिक्स पर मानवीय रूप से पेश करेंगे। फिर से, धन्यवाद और क्षमा करें।'
- Realme 11 : जल्द भारत में लॉन्च होगी रियलमी की सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज, कम कीमत में मिलेगी 12GB रैम
- JioCinema: जियो सिनेमा नहीं रहेगा फ्री! IPL 2023 के बाद शुल्क लेने की तैयारी कर रही कंपनी
- BSNL का यह रिचार्ज करा लिया तो मौज ही मौज! कम कीमत में मिलेगा डेली 1.5GB डाटा और लंबी वैलिडिटी
- Airtel का सबसे धांसू प्लान! 84 दिनों तक मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा