Realme 11 : जल्द भारत में लॉन्च होगी रियलमी की सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज, कम कीमत में मिलेगी 12GB रैम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 16 Apr 2023 04:30 PM IST
सार

रियलमी 11 सीरीज के तहत सबसे पहले कंपनी Realme 11 और Realme 11 Pro को पेश कर सकती है। इस दोनों फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स यानी BIS स्टैंडर्ड्स पर देखा गया है।

Realme 11 and Realme 11 Pro will launch soon in india with 12GB ram report
Realme 10 Pro - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रियलमी 11 सीरीज के स्मार्टफोन अगले कुछ महीनों में ग्लोबली और भारतीय बाजार में पेश किए जाने की उम्मीद है। Realme 11 सीरीज को रियलमी 10 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। यह कंपनी की सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज है। रियलमी 11 सीरीज के तहत सबसे पहले कंपनी Realme 11 और Realme 11 Pro को पेश कर सकती है। इस दोनों फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स यानी BIS स्टैंडर्ड्स पर देखा गया है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में मिनी कैप्सूल फीचर्स के साथ Narzo N55 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।

    रियलमी अपने नंबर सीरीज फोन Realme 11 सीरीज के तहत Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ को लॉन्च कर सकती है। लेकिन फिलहाल प्रो प्लस मॉडल की जानकारी सामने नहीं आई है। Realme 11 और Realme 11 Pro को BIS सर्टिफिकेशन मिला है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आई है। इस दोनों फोन को 6.7 इंच फुल एचडी प्लस स्क्रीन, 12 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं फोन में 4,780 mAh की बैटरी होने की संभावना है, इसके साथ कंपनी 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है।

    दोनों फोन को एंड्रॉयड 13 ओएस के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। फिलहाल, वैनिला रियलमी 11 मॉडल के बेस वेरियंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक लीक रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी 11 में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग की सुविधा होगी। उम्मीद की जा रही है कि Realme 11 सीरीज को 2023 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें