Netflix-JioCinema जैसे OTT को पसंद नहीं है सरकार की नई तंबाकू पॉलिसी, चुनौती देने की कर रहे तैयारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Jun 2023 01:06 PM IST
सार

Netflix, Disney, JioCinema और Amazon Prime जैसे OTT एप्स को भारत सरकार का यह नियम पसंद नहीं है। ओटीटी कंपनियां सरकार को नई पॉलिसी के लिए चुनौती देने की प्लानिंग कर रही हैं। इन ओटीटी कंपनियों ने शुक्रवार को एक बैठक भी की है जिसमें पॉलिसी को चुनौती देने को लेकर बात हुई है।

विज्ञापन
Netflix Disney Amazon and JioCinema to Challenge Tobacco Warning Rules
Netflix, Amazon Prime Video, JioCinema - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Tobacco Policy for OTT: 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस था। इस मौके पर भारत सरकार की ओर से नेटफ्लिक्स, जियो सिनेमा, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए एक गाइडलाइन जारी हुई है जिसमें अनिवार्य कर दिया कि प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले किसी भी कार्यक्रम में यदि तंबाकू का सेवन किया जाता है तो उसके खिलाफ ठीक वैसे ही चेतावानी जारी करनी होगी जैसे थिएटर में फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों में जारी की जाती है। ओटीटी के लिए इस तरह की पॉलिसी बनाने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।

    रॉयटर की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Netflix, Disney, JioCinema और Amazon Prime जैसे OTT एप्स को भारत सरकार का यह नियम पसंद नहीं है। ओटीटी कंपनियां सरकार को नई पॉलिसी के लिए चुनौती देने की प्लानिंग कर रही हैं। इन ओटीटी कंपनियों ने शुक्रवार को एक बैठक भी की है जिसमें पॉलिसी को चुनौती देने को लेकर बात हुई है।

    विज्ञापन

    ओटीटी कंपनियों की दलील है कि यदि वे पॉलिसी को लागू करते हैं तो उन्हें अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पहले के लाखों घंटे के कंटेंट को एडिट करना होगा जो कि अपने आप में बहुत ही मुश्किलभरा काम है। इसके अलावा कंपनियों का यह भी कहना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म, थिएटर और टीवी से अलग हैं तो यहां थोड़ी आजादी मिलनी चाहिए। नई पॉलिसी का असर कस्टमर एक्सपीरियंस पर भी पड़ेगा। इंटरनेशनल प्रोडक्शन हाउस को भारत में अपने कंटेंट को रिलीज करने से पहले एडिट करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें