Twitter Resign: एक और अधिकारी ने छोड़ा ट्विटर, अब ब्रांड सेफ्टी और एड क्वालिटी हेड ने दिया इस्तीफा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 03 Jun 2023 11:19 AM IST
सार

Twitter की कंटेंट मॉडरेशन-पॉलिसी हेड एला इरविन के बाद ट्विटर की ब्रांड सेफ्टी और एड क्वालिटी हेड ए.जे. ब्राउन ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है।

Twitter Head of Brand Safety and Ad Quality to Leave Company after Ella Irwin Details
Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    ट्विटर में अब इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। कल ही कंपनी के कंटेंट मॉडरेशन-पॉलिसी हेड एला इरविन ने इस्तीफे की घोषणा की थी और अब एक और शीर्ष अधिकारी ने कंपनी छोड़ने का एलान कर दिया है। Twitter की ब्रांड सेफ्टी और एड क्वालिटी हेड ए.जे. ब्राउन ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है। बता दें कि एलन मस्क के ट्विटर सीईओ पद छोड़ने के बाद यह कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा इस्तीफा है।

    पिछले महीने ही मस्क ने ट्विटर सीईओ का पद छोड़ा था और उनकी जगह लिंडा याकरिनो को ट्विटर का नया सीईओ बनाया गया है। एक से बाद एक शीर्ष अधिकारियों का इस्तीफा लिंडा की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उनके आते ही यह दूसरा बड़ा इस्तीफा है।

    चूंकि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अक्टूबर में ट्विटर का अधिग्रहण किया था, प्लेटफॉर्म ने विज्ञापनदाताओं को बनाए रखने के लिए संघर्ष किया है। अब कंपनी से लगातार इस्तीफे ट्विटर की खराब हालत की ओर इशारा करते हैं।

    और पढ़ें...