नेटफ्लिक्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए मिलाया एयरटेल, वीडियोकॉन और वोडाफोन से हाथ

ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स ने भारती एयरटेल, वीडियोकॉन डी2एच और वोडाफोन के साथ साझेदारी करने की घोषणा की है। इस साझेदारी के बाद नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय कार्यक्रम डीटीएच और मोबाइल पर आसानी से देखे जा सकेंगे। इस साझेदारी के बाद नेटफ्लिक्स मुंबई में अपना ऑफिस खोलने जा रही है।
इस डील के तहत एयरटेल और वोडाफोन की डीटीएच सर्विस को नेटफ्लिक्स के ऐप में दिया जाएगा। इससे पहले नेटफ्लिक्स ने शाहरुख खान और उनके प्रॉडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से करार किया है जिसके तहत शाहरुख की फिल्में नेटफ्लिक्स पर एक्सक्लूसिव दिखार्ई जाएंगी। यह करार अगले 3 साल के लिए है।
पहली बार भारत की यात्रा पर आए नेटफ्लिक्स के सह-संस्थापक ने नई दिल्ली में साझेदारी का ऐलान करते हुए कहा, 'हमारी इच्छा है कि टीवी की पहुंच वहां तक हो जहां तक इंटरनेट पहुंच सकता है। मोबाइल यूजर्स के लिहाज से भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है। हम भारतीय यूजर्स के लिए बहुत सारी सीरीज लाने वाले हैं।'
बता दें कि नेटफ्लिक्स एक वीडियो स्ट्रीमिंग मोबाइल ऐप है जिसके जरिए यूजर्स को ऑन डिमांड वीडियो मुहैया कराया जाता है। इस ऐप के जरिए आप आप मनचाही फिल्में और पंसद का टीवी शो देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स की सेवा 130 देशों में है।