यहां मात्र 35,000 रुपये में मिल रहे हैं iPhone 7, iPhone 7 Plus

amarujala.com- Written by प्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Mar 2017 10:56 AM IST
iphone 7 iphone 7 plus available 35000 on flipkart with exchange offer
आईफोन 7

    आप भी आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस लेना चाहते हैं तो आपको इससे बेहतर मौका नहीं मिलने वाला है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने आईफोन लवर्स के लिए अपग्रेड प्रोग्राम पेश किया है। इस प्रोगाम के तहत iPhone 7 और iPhone 7 Plus पर 5 पर्सेंट का फ्लैट डिस्काउंट और साथ ही 25,100 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस अपग्रेड प्रोग्राम के तहत आप अपने पुराने आईफोन को अच्छे डिस्काउंट पर एक्सचेंज कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत iPhone 4, 4, 4s, 5, 5s, 5c, 6, 6 Plus, 6s Plus और SE को एक्सचेंज किए जा रहे हैं।

    सभी वेरियंट की प्राइस

    आईफोन 7
    आईफोन 7

    Apple iPhone 7 (Black, 32 GB)- 5 पर्सेंट फ्लैट डिस्काउंट के साथ 57,000 रुपये और अधिकतम 21,800 रुपये एक्सचेंज डिस्काउंट के बाद सिर्फ 35,200 रुपये। फोन की कीमत 60 हजार रुपये है।

    Apple iPhone 7 (Jet Black, 128 GB)- 5 पर्सेंट फ्लैट डिस्काउंट के साथ 66,500 रुपये, 23,300 रुपये तक का एक्सचेंज। फोन की कीमत 70,000 रुपये है।

    Apple iPhone 7 Plus (Black, 32 GB)- 5 पर्सेंट फ्लैट डिस्काउंट के साथ 68,400 रुपये, 23,600 रुपये तक का एक्सचेंज। फोन की कीमत 72,000 रुपये है।

    Apple iPhone 7 Plus (Black, 128 GB)- 5 पर्सेंट फ्लैट डिस्काउंट के साथ 77,900 रुपये, 25,100 रुपये तक का एक्सचेंज। फोन की कीमत 82,000 रुपये है।

    Apple iPhone 7 (Rose Gold, 32 GB- 5 पर्सेंट फ्लैट डिस्काउंट के साथ 57,000 रुपये, 21,800 रुपये तक का एक्सचेंज। फोन की कीमत 60,000 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें