मोबाइल इंटरनेट स्पीड में पाकिस्तान-नेपाल से भी पीछे भारत, ऊकला ने खोली पोल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 05 Nov 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Nepal Pakistan and Shri Lanka left India behind in mobile net speed says Ookla
Internet speed demo - फोटो : amar ujala

    भारत की तमाम टेलीकॉम कंपनियां भले ही अपने नेटवर्क पर धांसू इंटरनेट की स्पीड का दावा करके खुद ही खुश हो रही हैं लेकिन सच्चाई यह है कि मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत, नेपाल और पाकिस्तान से भी पिछड़ गया है। भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के इंटरनेट स्पीड की पोल ऊकला ने अपनी नई रिपोर्ट में खोली है।

    ऊकला ने तमाम देशों में मोबाइल इंटरनेट की स्पीड को लेकर सितंबर 2019 का आंकड़ा जारी किया है जिसमें भारत को श्रीलंका, पाकिस्तार और नेपाल से भी नीचे 128वें नंबर पर जगह मिली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय के मोबाइल इंटरनेट की औसत डाउनलोड स्पीड 29.5Mbpsरही, जबकि अपलोड स्पीड 11.34Mbps आंकी गई। ऊकला द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक दक्षिण कोरिया 95.11Mbps की डाउनलोड स्पीड के साथ पहले पायदान पर है, वहीं यहां अपलोडिंग स्पीड 17.55Mbps रही है। हालांकि फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड की स्पीड के मामले में भारत की स्थिति पहले से बेहतर हुई है।

    विज्ञापन

    ऊकला की सितंबर महीने की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में डाउनलोड के लिए औसत स्पीड 11.18Mbps रही, वहीं अपलोडिंग स्पीड 4.38Mbps दर्ज की गई। श्रीलंका में मोबाइल इंटरनेट की औसत डाउनलोड स्पीड 22.53Mbps और अपलोड स्पीड 10.59Mbps है। वहीं पाकिस्तान इस मामले में 112वें नंबर है। पाकिस्तान में मोबाइल इंटरनेट की औसत डाउनलोडिंग स्पीड 14.38Mbps और अपलोड स्पीड 10.32Mbps रही।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें