दुनिया का पहला 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा फ्लैगशिप प्रोसेसर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 05 Nov 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi CC9 Pro Launched Know Price And Specifications
Mi CC9 Pro - फोटो : social media

    शाओमी (Xiaomi) ने एमआई सीसी9 प्रो (Mi CC9 Pro) को चीन में लॉन्च कर दिया है। लंबे से समय यह फोन चर्चाओं में बना हुआ था। साथ ही सीसी9 प्रो की कई रिपोर्ट्स भी लीक हुई थी, जिन्में कीमत और फीचर्स का खुलासा हुआ था। कंपनी ने इस फोन में कुल पांच कैमरे दिए हैं, जिन्में चार बैक और एक फ्रंट में मौजूद है। सीसी9 प्रो की खासियत की बात करें तो यूजर्स को इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन...

    Mi CC9 Pro
    Mi CC9 Pro - फोटो : social media

    Mi CC9 Pro की कीमत

    शाओमी ने इस फोन को तीन रैम वेरियंट में पेश किया है :-

    1. 6 जीबी रैम +128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 2,799 चीनी युआन (28,000 रुपये)

    2. 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 3,099 चीनी युआन (31,000 रुपये)

    3. 8 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 3,499 चीनी युआन (35,000 रुपये)

    ग्राहक शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन एमआई सीसी9 प्रो को 11 नवंबर से खरीद सकेंगे। साथ ही उन्हें इस फोन की खरीदारी पर आकर्षक डील्स मिलेंगी। लेकिन, कंपनी ने भारत में सीसी9 प्रो की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    Mi CC9 Pro
    Mi CC9 Pro - फोटो : social media

    Mi CC9 Pro की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इस फोन में 6.47 इंच का एफएचडी प्लस एमओएलईडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। साथ ही यूजर्स को स्क्रीन की टॉप पर डॉट नॉच मिलेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 730जी एसओसी दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें