X Update: एलन मस्क ने यह क्या कर दिया, जिन्हें आपने किया है ब्लॉक वो भी देख सकेंगे आपकी पोस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Sep 2024 01:15 PM IST
सार

फिलहाल यदि आप X पर किसी को ब्लॉक करते हैं तो उसे “You’re blocked” का मैसेज दिखता है। इस मैसेज के बाद वह आपकी प्रोफाइल भी नहीं देख सकते हैं लेकिन नए अपडेट के बाद ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन
X will allow blocked users to see your posts says Elon Musk
X - फोटो : X

    विस्तार

    एलन मस्क अपने अजीबोगरीब फैसले के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से एक ऐसा फैसला लिया है कि लोग हैरान हैं। एलन मस्क ने कहा है कि जिन लोगों को आपने X पर ब्लॉक किया है वे भी आपकी पोस्ट देख सकेंगे। अब सवाल यह उठता है कि यदि ऐसा है तो फिर किसी को ब्लॉक करने का फायदा ही क्या है।

    फिलहाल यदि आप X पर किसी को ब्लॉक करते हैं तो उसे “You’re blocked” का मैसेज दिखता है। इस मैसेज के बाद वह आपकी प्रोफाइल भी नहीं देख सकते हैं लेकिन नए अपडेट के बाद ऐसा नहीं होगा। किसी को ब्लॉक करने का मतलब यह होता है कि वह आपकी प्रोफाइल, मैसेज, मीडिया, रिप्लाई, पोस्ट और फॉलोअर्स आदि को नहीं देख सकता।

    विज्ञापन

    एलन मस्क का मानना है कि लोग दूसरा अकाउंट बनाकर लोगों की प्रोफाइल देख रहे हैं तो फिर क्यों ना एक फीचर ही दे दिया जाए। फिलहाल इस अपडेट को रिलीज नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही आप उनलोगों की प्रोफाइल देख सकेंगे जिन्होंने आपको ब्लॉक किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें