NCRB DATA : 2017 में चोरी हुए एक लाख से अधिक मोबाइल, कीमत 117.9 करोड़ रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 22 Oct 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
National Crime Records Bureau Data 2017 over one lakhs mobile stolen
सांकेतिक चित्र

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने साल 2015-17 के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2015-17 के बीच देशभर में 11,592 साइबर क्राइम हुए हैं। साल 2015 में देश में 11,331, 2016 में 12,187 और 2017 में 21,593 साइबर क्राइम के मामले दर्ज किए हैं।

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने साइबर क्राइम के आंकड़ों को राज्यवार जारी किया है जिसके मुताबिक 2015 में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश में हुए हैं जिनकी संख्या 2,208 है। अब बात मोबाइल चोरी और लैपटॉप चोरी की करें तो आप सिर्फ इतना समझ लें कि 117.9 करोड़ रुपये के मोबाइल चोरी हुए हैं। आइए आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः NCRB रिपोर्ट : साइबर क्राइम में यूपी नंबर 1, तीन सालों में दर्ज हुए 9,818 मामले

    2017 में हुई मोबाइल चोरी की 1,04,626 घटनाएं

    एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017 में मोबाइल चोरी की 1,04,626 घटनाएं हुईं हैं। चोरी हुए इन फोन की कीमत 117.9 करोड़ रुपये है। इनमें से 16,252 फोन बरामद किए गए हैं जिनकी कीमत 22 करोड़ रुपये है। वहीं साल 2017 में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट चोरी की घटनाएं 1,28,491 हुईं हैं जिनकी कीमत 185.8 करोड़ रुपये है। चोरी हुए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट में से 21,923 बरामद हुए हैं जिनकी कुल कीमत 39.5 करोड़ रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    चोरी हुए सामान का नामचोरीबरामद
    मोबाइल104626 (कीमत- 117.9 करोड़ रुपये)16252 (कीमत- 22 करोड़)
    इलेक्ट्रॉनिक गैजेट128491 (कीमत- 185.8 करोड़ रुपये)21923 (कीमत- 39.5 करोड़ रुपये)
    लैपटॉप/कंप्यूटर10480 (कीमत- 33.3 करोड़ रुपये)2234 (कीमत- 8.5 करोड़ रुपये)
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें